एक्सप्लोरर

Watch: राज ठाकर के पार्टी MNS की गुंडागर्दी, अब सिक्योरिटी गार्ड को पीटा

Mumbai News: एमएनएस नेताओं ने एक वॉचमैन को इस कारण पीटा कि वह मराठी नहीं जानता था. एक मराठी व्यक्ति से विवाद के बाद, मनसे कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा गार्ड की पिटाई की, जिसका वीडियो सामने आया है.

MNS Leaders Beat up Watchman: महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इसको लेकर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेताओं ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की. आरोप है कि वॉचमैन को मराठी न आने पर मनसे नेताओं ने उसकी पिटाई कर दी. 

घटना पवई इलाके की है, जिसका वीडियो भी सामने आ रहा है. देखा जा सकता है कि मनसे नेता वॉचमैन को खूब थप्पड़ मार रहे हैं और एक व्यक्ति वीडियो बना रहा है. उनका कहना है कि सिक्योरिटी गार्ड मराठी न बोलकर मराठी भाषा का अपमान कर रहा है.

मराठी व्यक्ति से बहस के बाद बवाल
पवई स्थित L&T बिल्डिंग के एक सुरक्षा गार्ड का किसी एक मराठी व्यक्ति से विवाद हो गया. इससे दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. क्योंकि सुरक्षा गार्ड उत्तर भारत से था, इसलिए वह मराठी नहीं बोल सकता था. इसके बाद मनसे के कार्यकर्ताओं ने इस सुरक्षा गार्ड की भी बुरी तरह पिटाई की, जबकि वॉचमैन बोलता रहा कि उसे मराठी नहीं आता तो कैसे बोलेगा?

मनसे कार्यकर्ताओं ने दी क्या सफाई?
मनसे कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर आप मराठी नहीं जानते तो आपको जल्द सीख लेनी चाहिए और शांति से बोलना चाहिए. कार्यकर्ताओं ने कहा उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को इसलिए मारा क्योंकि उसने 'मराठी गया तेल लगाने' कहकर मराठी भाषा का अपमान किया था.

बैंक स्लिप में मराठी न होने पर भी विरोध
एलएंडटी बिल्डिंग के वॉचमैन की पिटाई से पहले मनसे कार्यकर्ताओं ने डीमार्ट के एक स्टाफ मेंबर को भी मारा था. उस सयम भी मराठी भाषा के मुद्दे पर ही विवाद हुआ था. अब इसी कड़ी में मनसे ने बैंक के पेइंग स्लिप पर सवाल उठाए हैं. 

विरोध प्रदर्शन करते हुए मनसे कार्यकर्ता चांदीवली के कैनरा बैंक फूल और पत्थर लेकर जाएंगे. उनकी मांग है कि जब स्लिप पर हिंदी और अंग्रेजी लिखी है तो मराठी क्यों नहीं लिखी? एक मराठी मानुष उस कागज का इस्तेमाल कैसे करेगा? इस मुद्दे पर कल (बुधवार, 2 अप्रैल) को 10 बजे आंदोलन की योजना बनाई गई है.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: नाबालिग गर्लफ्रेंड की आंखों पर पट्टी बांधी और काट दिया गला! क्राइम पेट्रोल देखकर रची साजिश
मुंबई: नाबालिग गर्लफ्रेंड की आंखों पर पट्टी बांधी और काट दिया गला! क्राइम पेट्रोल देखकर रची साजिश
फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मेहुल राठोड़ की मौत से सनसनी, कार में बेहोश मिले, सुसाइड की आशंका
फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मेहुल राठोड़ की मौत से सनसनी, कार में बेहोश मिले, सुसाइड की आशंका
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के कर्मों की सजा भुगतेगा परिवार? बिजनेस बंद करने का मिला नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के कर्मों की सजा भुगतेगा परिवार? बिजनेस बंद करने का मिला नोटिस
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget