एक्सप्लोरर

बिहारः अररिया के रानीगंज में बमबाजी और फायरिंग, जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष; बाल-बाल बचे सरपंच

दोनों पक्ष के लोगों के साथ थाने में प्रशिक्षु डीएसपी ने की बैठक, मामले की जांच में जुटी पुलिस.एक पक्ष ने कहा- जान मारने की नीयत से चलाई गई गोली, घटनास्थल से खोखा हुआ बरामद.

अररियाः रानीगंज थाना क्षेत्र के बगुलाहा में दो पक्षों के बीच मंगलवार को भूमि विवाद में बमबाजी और गोलीबारी की घटना से अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सात खोखा बरामद किया है. दोनों पक्ष की ओर से एक-दूसरे पर फायरिंग और बमबाजी का आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बगुलाहा के सरपंच भवेश कुमार उर्फ पप्पू के घर पर दो पक्षों में जमीन का विवाद हुआ. देखते ही देखते आपस में बमबाजी व फायरिंग करने लगे. इस दौरान सरपंच पप्पू बाल-बाल बच गए. बमबाजी व गोलीबारी की घटना बाद दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया है.

जान मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप

एक पक्ष के सरपंच भवेश कुमार ने थाने में दिए आवेदन में कहा कि निजी जमीन पर मिट्टी भराई करने के दौरान गौरव कुमार, मिट्ठू यादव, अजय कुमार, बौआ शर्मा, सुनील यादव, रोबिन कुमार सहित पांच से छह की संख्या में अज्ञात आए और कार्य में बाधा पहुंचाने लगे. विरोध करने पर सरपंच ने गौरव यादव पर जान मारने की नीयत से गोली चला देने का आरोप लगाया है.

दूसरे पक्ष के परमेश्वरी सिंह ने सरपंच सहित रामानंद सिंह, राजदीप सिंह, राजकमल सिंह, विकास सिंह, अरुण सिंह और मुकेश सिंह पर ग्रामीण सड़क पर हथियार के बल पर जबरन मिट्टी भराई करने का आरोप लगाया. कहा कि गौरव कुमार की विवादित जमीन पर मिट्टी भराई से मना करने पर सरपंच ने गोली चला दी. इस गोलीबारी में गौरव बाल-बाल बच गया.

घटनास्थल से पिस्टल, कट्टा व अन्य हथियार बरामद

घटना की जानकारी मिलने के बाद रानीगंज थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी प्रकाश कुमार पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से पिस्टल, कट्टा समेत अन्य हथियार और सात खाली कारतूस बरामद किया. रानीगंज थाना परिसर में सदर एसडीओ शैलेषचंद्र दिवाकर, एसडीपीओ पुष्कर कुमार, सीओ रमण कुमार सिंह की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझाया गया. दोनों पक्षों के आवेदन पर केस दर्ज किया गया. सरपंच के घर चार चौकीदारों की तैनाती की गई है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः जीतन राम मांझी का RJD पर हमला, कहा- तेजस्वी यादव को CM बनने की छटपटाहट

बिहारः सुपौल में दो पक्षों के बीच विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, तेजाब भी फेंका; सात लोग जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget