एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से अजित डोभाल ने सरकार को भेजा था ये प्लान, परमाणु हथियार बनने से पहले ही हो जाते खत्म

Nsa Ajit Doval: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अपने करियर में 30 साल जासूसी की है. एक बार तो उन्होंने पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण की भी जानकारी भारत को उपलब्ध कराई थी.

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानि अजित डोभाल को भारत के जेम्स बॉन्ड के नाम से भी जाना जाता है. उनको भारत का टॉप जासूस भी कहते हैं, क्योंकि जिस तरीके के कारनामे अजित डोभाल ने किए हैं, इस वजह से पाकिस्तान उनके नाम से आज भी कांपता है. मोदी सरकार को जब भी पाक को करारा सबक सिखाना होता है तो वे अजित डोभाल से सलाह मशवरा जरूर करते हैं. अजित डोभाल के लिए कहा जाता है कि वे अपने काम के प्रति इतने जुनूनी हैं कि वे उसे अंजाम देने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. अजित डोभाल ने अपनी 37 साल की नौकरी में सिर्फ सात साल तक वर्दी पहनी थी और 30 साल तक जासूसी की. उन्होंने ही पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण का प्लान भारत में भेजा था. 

जब पाकिस्तान ने शुरू किया परमाणु परीक्षण

जब भारत ने 1972 में पहली बार परमाणु परीक्षण किया तो अमेरिका को तो मिर्ची लगी ही साथ ही साथ पाकिस्तान भी बौखला गया. तिलमिलाए पाकिस्तान ने फ्रांस और चीन से मदद मांगी और अपना परमाणु अभियान शुरू किया. जब फ्रांस को यह बात पता चली कि पाकिस्तान सिर्फ भारत के खिलाफ जाने के लिए परमाणु परीक्षण कर रहा है तो उसने खुद को इस प्लान से अलग कर लिया. तब पाकिस्तान का साथ चीन और नॉर्थ कोरिया ने दिया. उस वक्त इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं, उनको जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने अपना खुफिया तंत्र एक्टिव कर दिया. खबर थी कि पाकिस्तान के कहूता शहर में परमाणु परीक्षण की तैयारी चल रही है, लेकिन पुख्ता जानकारी नहीं थी.

भारत को कैसे लगी इसकी खबर 

उस वक्त अजित डोभाल पाकिस्तान के कहूता शहर पहुंच गए और वहां रिसर्च सेंटर के बाहर भिखारी के रूप में बैठने लगे. शक तो था ही कि पाकिस्तान यहीं पर परमाणु परीक्षण कर रहा है, लेकिन सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही थी. तब डोभाल ने रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिकों का पीछा करके उस दुकान को खोजा जहां पर वो वैज्ञानिक बाल कटवाते थे. अजित डोभाल उस दुकान के बाहर भी भिखारी बनकर बैठने लगे और सैंपल के तौर पर वैज्ञानिकों के बाल इकट्ठा किए और उसे खुफिया तरीके से भारत भेजा. जब भारत में बालों का टेस्ट हुआ तो पता चला कि वहीं पर परमाणु परीक्षण चल रहा है. 

कई साल के लिए टल गया पाक का प्लान

जब पाकिस्तान को इस बात की खबर मिली कि उनके परमाणु परीक्षण की जानकारी भारत तक पहुंच गई है, तब पाक ने भारत के रॉ के खुफिया एजेंट्स को खोज-खोजकर मार डाला. लेकिन अजिल डोभाल वहां से बचकर भाग निकले. लेकिन भारत ने पाकिस्तान को इतना तो तबाह कर दिया था कि उनका न्यूक्लियर टेस्ट कई साल के लिए टल गया. 

यह भी पढ़ें:  अयूब खान की तरह क्या आसिम मुनीर ने भी खुद ही ले लिया फील्ड मार्शल का पद? ये है पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Balochistan Independence: चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है बलूचिस्तान, जानें क्या है यहां फैले विद्रोह के पीछे की वजह?
चीन और पाकिस्तान के लिए क्यों जरूरी है बलूचिस्तान, जानें क्या है यहां फैले विद्रोह के पीछे की वजह?
Highway Hypnosis: कभी भी सीधी दिशा में क्यों नहीं बनते हाई-वे, जानें घुमावदार क्यों बनाया जाता है रास्ता?
कभी भी सीधी दिशा में क्यों नहीं बनते हाई-वे, जानें घुमावदार क्यों बनाया जाता है रास्ता?
Daylight Saving Time: क्या है डेलाइट सेविंग, आखिर अमेरिका क्यों बदलने जा रहा घड़ी की सुईयां और इसका क्या होगा असर?
क्या है डेलाइट सेविंग, आखिर अमेरिका क्यों बदलने जा रहा घड़ी की सुईयां और इसका क्या होगा असर?
क्या चांद पर भी चल सकता है इंटरनेट, वहां से कैसे होगी वीडियो कॉल
क्या चांद पर भी चल सकता है इंटरनेट, वहां से कैसे होगी वीडियो कॉल

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget