एक्सप्लोरर

'निषाद समाज को ठग रहे मुकेश सहनी', बिहार BJP के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किया पलटवार

Bihar Politics: दिलीप जायसवाल ने कहा कि लंबे समय से मुकेश सहनी निषाद समाज की राजनीति कर रहे हैं. लोकसभा या विधानसभा चुनाव में निषाद समाज के लोगों को टिकट नहीं देते हैं.

Bihar News: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी पर पलटवार किया है. गुरुवार (22 मई, 2025) को वे एबीपी न्यूज़ से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि लोकसभा में इस बार तीन सीटों पर लड़े थे लेकिन निषाद समाज को टिकट नहीं दिया. निषाद समाज को ठग रहे हैं, इसलिए हम लोग किसी भी परिस्थिति में मुकेश सहनी का समर्थन नहीं करते हैं. 

दिलीप जायसवाल ने कहा कि पूरे बिहार का निषाद समाज मुकेश सहनी के नेतृत्व में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है. लंबे समय से मुकेश सहनी निषाद समाज की राजनीति कर रहे हैं, लोकसभा या विधानसभा चुनाव में निषाद समाज के लोगों को टिकट नहीं देते हैं. मुकेश सहनी ने यह दावा किया है कि बीजेपी के नेता उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. इस पर कहा कि वो बच्चे नहीं हैं. परिपक्व बनें. बचपना वाली बातें नहीं करें.

जायसवाल ने किया चौंकाने वाला दावा

चुनावी साल में क्या महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी का मन डोल रहा है? दरअसल यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि बीते बुधवार (21 मई, 2025) को एबीपी न्यूज से बातचीत में उन्होंने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा था कि मैं बीजेपी के साथ गठबंधन करने को तैयार हूं. बीजेपी जो बोलेगी करूंगा. जान देने को भी तैयार हूं. बस मेरी एक शर्त मान ली जाए. प्रधानमंत्री बिहार में एससी में निषाद समाज को आरक्षण दे दें. मुकेश सहनी के बयान पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजनीति में किसी के लिए भी दरवाजा बंद नहीं होता. सियासत संभावनाओं का खेल है. इसलिए न दरवाजा खुला रहता है ना बंद रहता है. दिलीप जायसवाल के इस बयान से कयासों का दौर शुरू हो गया है. 

बता दें सहनी 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ थे. पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में थे. पाला बदलते रहते हैं. दिलीप जायसवाल के बयान की बड़ी बात यह है कि एक तरफ कह रहे हैं कि सियासत संभावनाओं का खेल है. राजनीति में दरवाजा किसी के लिए बंद नहीं होता. दूसरी तरफ यह भी कह रहे हैं कि मुकेश सहनी निषाद समाज को ठग रहे हैं इसलिए उनका समर्थन नहीं कर सकते. अब सवाल उठ रहा है कि क्या बीजेपी सहनी को लेकर कन्फ्यूज है? 

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के इस फैसले से खुश हुए RJD सांसद मनोज झा, बताया किस चीज से हुई पीड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget