एक्सप्लोरर

MP Amrit Bharat Station: एमपी को मिला 6 अमृत भारत स्टेशन की सौगात, CM मोहन यादव बोले- 'प्रदेश की जनता...'

MP Amrit Bharat Station News: सीएम मोहन यादव ने कहा कि MP को मिले 6 अमृत भारत स्टेशन न केवल आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे बल्कि यात्रियों को नया अनुभव देने वाला होगा. इस सौगात के लिए PM मोदी का आभार!

MP Amrit Bharat Station List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (22 मई) को बीकानेर में जनसभा को संबोधित किया. इससे पहले उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत मध्य प्रदेश के छह स्टेशनों सहित देश के 18 राज्यों के 103 रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस कार्यक्रम में एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए. 

'अमृत भारत स्टेशन योजना' के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा, "पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश को अद्भुत सौगात देने का काम किया है. कटनी दक्षिण, नर्मदापुरम, ओरछा, शाजापुर, सिवनी और श्रीधाम में 6 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों का लोकार्पण न केवल इन क्षेत्रों की जनता के लिए ऐतिहासिक क्षण है, बल्कि यह सम्पूर्ण प्रदेश के लिए गर्व का विषय है."

सीएम मोहन यादव ने कहा, "पीएम मोदी ने केवल एमपी के लिए ही नहीं बल्कि देशभर के 103 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया. पीएम मोदी का यह काम नए भारत की नई गति और संकल्प का प्रतीक है. ये स्टेशन न केवल आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगे बल्कि यात्रियों को नया अनुभव भी देंगे. इस ऐतिहासिक सौगात के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार!"

विशाल आबादी वाले देश में एक साथ बदलाव चुनौतीपूर्ण कार्य- सीएम 

एमपी के सीएम ने आगे कहा कि कौन सा ऐसा काम है, जिसे पीएम मोदी ने छोड़ा है. 145 करोड़ आबादी वाले भारत में सभी के हित के लिए हर क्षेत्र में विकास का एक साथ करना सभी के लिए संभव नहीं है. अमेरिका सुपर पावर है, लेकिन आबादी में भारत की तुलना उनकी आबादी बहुत कम है. इतने विशाल आबादी वाले देश में एक साथ बदलाव लाना, वो भी नई तकनीक के जरिए गौरवान्वित करने वाला है. अमृत स्टेशन योजना मे एमपी और छत्तीसगढ़ के स्टेशन भी शामिल हैं. मोदी के कार्यकाल में चीनी सीमा तक ट्रेन का विकास हुआ है. भारतीय ट्रेन का विस्तार जम्मू से आगे कश्मीर तक हो चुका है. दुनिया में रेल सेवा का सबसे ऊँचा पुल भी मोदी के कार्यकाल के दौरान बना है. 

क्या है अमृत स्टेशन योजना? 

अमृत स्टेशन योजना की शुरुआत साल 2021 में हुई थी. अमृत स्टेशन योजना के तहत पीएम मोदी ने गुरुवार को दो वर्ष से भी कम समय में देश के 103 और रेल स्टेशनों को पुनर्विकसित करने की योजना का ऐलान किया है. यह योजना भारतीय रेल को चरणबद्ध तरीके से विकसित करने की दीर्घावधि योजना का हिस्सा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget