एक्सप्लोरर

बारिश और तूफान में कार को हो जाए नुकसान तो क्या मिलता है इंश्योरेंस? जान लीजिए नियम

Car Insurance Tips: तूफान, बारिश या प्राकृतिक आपदा से कार को अगर नुकसान होता है. तो इंश्योरेंस क्लेम किया जा सकता है या नहीं. जानें इसके नियम क्या हैं.

Car Insurance Tips: कल दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम का मिज़ाज लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया. शाम के वक्त आई तेज़ आंधी और तेज बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया. कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए. कई शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई. सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियों की आवाजाही मुश्किल हो गई.  कई वाहन तेज़ हवाओं और गिरते पेड़ों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए. 

जो गाड़ियां खुले में खड़ी थी उन्हें काफी नुकसान पहुंचा. किसी कहीं शीशे टूटे, तो कहीं बॉडी डैमेज हो गई. ऐसे में अब बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठना लाज़िमी है कि क्या आंधी तूफान की वजह से हुए नुकसान में इंश्योरेंस मिलता है या नहीं? चलिए आपको बताते हैं कि तूफान, बारिश या प्राकृतिक आपदा से कार को अगर नुकसान होता है. तो इंश्योरेंस क्लेम किया जा सकता है या नहीं. जानें इसके नियम क्या हैं.

बारिश तूफान से कार को नुकसान तो मिलेगा इंश्योरेंस?

भारत में सभी वाहनों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस लागू कर दिया गया है. थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का फायदा तभी होता है जब आप किसी सड़क दुर्घटना में शामिल होते हैं. ऐसे में थर्ड पार्टी इंश्योरेंस आप पर फाइनेंशियल बोझ नहीं बनने देता और आपको कानूनी देनदारी से भी बचा लेता है.  इसमें आपको  सीधे तौर पर कोई फायदा नहीं मिलता. लेकिन आपका नुकसान होने से बच जाता हैं.

यह भी पढ़ें: शराब की बोतल प्रिंट रेट से ज्यादा बेच रहा है दुकानदार? ऐसे करवाएं उसका चालान

मगर बारिश और तूफान से अगर आपकी कार को नुकसान होता है. तो फिर ऐसे में थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में आपको कुछ भी नहीं मिलता. क्योंकि यह इंश्योरेंस सिर्फ दुर्घटना के समय काम आता है.  अगर आपको बारिश तूफान जैसी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान में क्लेम चाहिए. तो फिर कार का अलग से इंश्योरेंस करवाना पड़ेगा. 

यह भी पढ़ें: शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाने पर कितनी मिलती है सजा? ये है कानून

कंप्रीहेंशन पॉलिसी में मिलेगा इंश्योरेंस

अगर आप बारिश और तूफान से हुए नुकसान की भरपाई चाहते हैं. तो आपको कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी लेनी होगी. अगर आपने कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी ली है. तो ही आप इस तरह की परेशानियों में क्लेम कर सकते हैं. आपको बता दें कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी में खराब मौसम की वजह से प्राकृतिक आपदाओं के चलते होने वाले नुकसान पर आपको इंश्योरेंस की सुविधा मिलती है. 

इसमें आप आग लगने पर, बाढ़ आ जाने पर और गाड़ी चोरी हो जाने के नुकसान को भी क्लेम कर सकते हैं. आपको बता दें अगर आपने  इंजन प्रोटेक्शन एड ऑन कवर लिया है. तो आप इंजन से जुड़े नुकसान में क्लेम कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: दीवार से कितनी दूरी पर होना चाहिए आपका फ्रिज, इन गलतियों से हो सकता है धमाका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस एयरपोर्ट पर कल से नए टर्मिनल से उड़ेंगी Air India की फ्लाइट्स, जानिए पैसेंजर्स के लिए क्या बदलेगा
इस एयरपोर्ट पर कल से नए टर्मिनल से उड़ेंगी Air India की फ्लाइट्स, जानिए पैसेंजर्स के लिए क्या बदलेगा
Hydrogen Train: 120 किमी घंटा की टॉप स्पीड, 682 सीटें, कैसी है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन? जानें खासियतें
120 किमी घंटा की टॉप स्पीड, 682 सीटें, कैसी है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन? जानें खासियतें
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
RD Scheme: हर महीने 2,000 रुपये जमा करने पर मिलेंगे करीब 1.42 लाख रुपये, जानें पोस्ट ऑफिस की स्कीम का पूरा कैलकुलेशन
RD Scheme: हर महीने 2,000 रुपये जमा करने पर मिलेंगे करीब 1.42 लाख रुपये, जानें पोस्ट ऑफिस की स्कीम का पूरा कैलकुलेशन

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget