एक्सप्लोरर

Jyoti Malhotra News: राहुल गांधी के साथ ज्योति मल्होत्रा की तस्वीर होने का दावा, सच क्या है?

Jyoti Malhotra Youtuber: सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के साथ तस्वीर में दिख रही महिला को ज्योति मल्होत्रा बताया जा रहा है, लेकिन क्या यह दावा सच है? जानिए वायरल फोटो की सच्चाई.

Jyoti Malhotra Picture: सोशल मीडिया पर दो तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ नजर आ रही है. दावा किया जा रहा है कि यह मुलाकात राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई, जब ज्योति मल्होत्रा यात्रा में शामिल हुई थी. लेकिन, इस दावे में कितनी सच्चाई है, यह जानना बेहद जरूरी है.

ज्योति मल्होत्रा एक व्लॉगर और यूट्यूबर के तौर पर काम कर रही थी. ऐसे में उसका किसी भी नेता के साथ दिखाई देना या फोटो खिंचवाना आम बात है. लेकिन, राहुल गांधी के साथ जो तस्वीर वायरल हो रही है, वह फेक है.

वायरल फोटो की क्या है सच्चाई?
असल में, पहली वायरल तस्वीर में जो महिला नजर आ रही हैं, वह ज्योति मल्होत्रा नहीं बल्कि बीजेपी विधायक अदिति सिंह हैं. अदिति सिंह उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से विधायक हैं. अदिति सिंह पहले कांग्रेस में भी रह चुकी हैं. यह तस्वीर साल 2017 की है, जब अदिति सिंह और राहुल गांधी की मुलाकात हुई थी.

वहीं दूसरी तस्वीर में जो महिला है, वह केरल की रहने वाली है और यह तस्वीर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की है.

फिर अदिति सिंह को ज्योति मल्होत्रा कैसे बना दिया गया?
आज के डिजिटल युग में किसी भी नेता के साथ फोटो लेना जितना आम है, उतना ही आम हो गया है फोटो को एडिट करना. फोटोशॉप और अन्य आधुनिक ऐप्स की मदद से किसी भी चेहरे को दूसरे चेहरे में बदला जा सकता है और पूरी कहानी को ही नया रूप दिया जा सकता है. राहुल गांधी की अदिति सिंह और केरल की महिला की तस्वीर के साथ भी यह किया गया है.

इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने तस्वीर के वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "देश की एकता अखंडता के खिलाफ ये देशद्रोही, राहुल गांधी के साथ फोटोशॉप कर एक जासूस का फोटो लगा रहा है, जबकि राहुल गांधी के साथ बीजेपी विधायक की अदिति सिंह है, ऐसी नीचता करने वालों का यूपी डीजीपी और यूपी पुलिस संज्ञान लें."

ज्योति मल्होत्रा की फर्जी तस्वीरें पीएम मोदी और अखिलेश यादव के साथ भी वायरल
केवल राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ भी ज्योति मल्होत्रा की एडिट की गई फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं, इसलिए किसी भी वायरल फोटो पर आंख मूंदकर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच करना जरूरी है. ऐसी तस्वीरों को आगे भेजने से पहले यह जरूर सुनिश्चित करें कि वे असली हैं या नहीं.

इस तरह एबीपी लाइव की पड़ताल में राहुल गांधी और ज्योति मल्होत्रा की तस्वीर फेक पाई गई है. ऐसे में इस तस्वीर को शेयर करने से बचें.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Holi 2026: होली पर 2.30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, शाम 5 बजे से नमो भारत-मेरठ मेट्रो का होगा संचालन
होली पर 2.30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, शाम 5 बजे से नमो भारत-मेरठ मेट्रो का होगा संचालन
Delhi News: द्वारका में कैंटीन ऑपरेटर की हत्या का खुलासा, दोस्त ने पार्टी में बुलाकर उतारा मौत के घाट
दिल्ली: द्वारका में कैंटीन ऑपरेटर की हत्या का खुलासा, दोस्त ने पार्टी में बुलाकर उतारा मौत के घाट
Holi 2026: होली मिलन समारोहों से रंगीन हुई राजधानी दिल्ली, बाजारों में दिखी जबरदस्त रौनक
होली मिलन समारोहों से रंगीन हुई राजधानी दिल्ली, बाजारों में दिखी जबरदस्त रौनक
Delhi News: सोने के लालच में दोस्त बना कातिल, दिल्ली पुलिस ने खोला सनसनीखेज राज, सुन कर कांप जाएगी रूह!
Delhi News: सोने के लालच में दोस्त बना कातिल, दिल्ली पुलिस ने खोला सनसनीखेज राज, सुन कर कांप जाएगी रूह!

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज, जानें वेन्यू और शेड्यूल समेत फुल डिटेल्स
जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज, जानें वेन्यू और शेड्यूल समेत फुल डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
Lunar Eclipse And Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
IBPS Clerk Mains Result: IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
Embed widget