एक्सप्लोरर

भीषण गर्मी में रहने से भी हो सकती है आपकी मौत, ये सावधानी बरतना है जरूरी

Stay Cool in Summer: भीषण गर्मी और लू से बढ़ सकता है हीटस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा. इसलिए खुद को और परिवार को बचाने के लिए सावधानी रखना जरूरी है.

Stay Cool in Summer: जब सूरज आग बरसा रहा है, पसीने से तरबतर शरीर राहत की एक बूंद की तलाश में है और गर्म हवा ऐसे थपेड़े मार रही है जैसे किसी भट्टी के पास खड़े हों. ऐसा लगता है मानो जमीन भी जल रही हो और आसमान भी, यही है लू यानी भीषण गर्मी का प्रकोप. यह सिर्फ एक मौसम नहीं, बल्कि एक ख़ामोश खतरा है जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर से जला सकता है और अगर समय रहते संभलें नहीं, तो जानलेवा भी बन सकता है.

शरीर का तापमान बढ़ना खतरे की घंटी 

भीषण गर्मी में शरीर का तापमान नियंत्रण से बाहर हो सकता है. जब शरीर ज्यादा गर्म होता है और अगर जल्द से जल्द  ठंडा नहीं हो पाता, तब हीटस्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है. इसका असर सीधा मस्तिष्क और दिल पर होता है. समय रहते इलाज न हो तो जान भी जा सकती है.

ये भी पढ़े- कोरोना के बढ़ते मामलों पर क्या कह रहे हैं डॉक्टर, जानें पैनिक होने की क्यों नहीं है जरूरत

डिहाइड्रेशन जानलेवा हो सकती है

तेज गर्मी में शरीर से बहुत अधिक पसीना निकलता है, जिससे पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है. अगर समय पर पानी न पिया जाए या नमक-शक्कर वाला पानी न लिए जाएं तो चक्कर आना, उल्टी और बेहोशी जैसे लक्षण दिख सकते हैं. 

दिल और फेफड़ों पर दबाव पड़ता है 

गर्मी के कारण हृदय को शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों के लिए यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. 

जान बचाने के लिए क्या करें? 

खूब पानी पिएं: बिना प्यास लगे भी पानी पीते रहें. नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी जैसे तरल पदार्थों को प्राथमिकता दें. 
धूप से बचें: दोपहर 11 से शाम 4 बजे तक बाहर जाने से बचें. बहुत जरूरी है तो छाता, टोपी और सनग्लासेस का प्रयोग करें. 
हल्के और ढीले कपड़े पहनें: सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनने से शरीर को ठंडक मिलती है. 
घर के बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें: ये दोनों उम्र के लोग गर्मी की मार को कम सह पाते हैं. इसलिए इनका ध्यान रखें. 
घर को ठंडा रखने के उपाय करें: खिड़कियों पर मोटे परदे लगाएं, दिन में दरवाजे बंद रखें, ताकि गर्म हवा अंदर न आए. 

भीषण गर्मी को हल्के में लेना जान जोखिम में डाल सकता है. यह मौसम जितना ज्यादा गर्म होता है, उतना ही खतरनाक भी है. लेकिन सही जानकारी और थोड़ी सी सतर्कता आपकी और आपके परिवार की जान बचा सकती है. इस गर्मी को सिर्फ झेलें नहीं, बल्कि समझदारी से कदम उठाएं.

ये भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से फैल रही यह बीमारी, 'साइलेंट किलर' की तरह बनाती है शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget