एक्सप्लोरर

डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान- RJD में प्रताड़ित जगदानंद सिंह का हम BJP में करेंगे स्वागत

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि परिवारवाद की विचारधारा पर चलने वाली आरजेडी में जगदानंद बाबू लालू परिवार के बाहर के व्यक्ति हैं. इस वजह से वे कई सालों से पार्टी में पीड़ा सहते आ रहे हैं.

पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में शनिवार को जो हुआ उसने सूबे के सियासी गलियारों में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने जिस प्रकार आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की बेजत्ति की और उनके केबिन के बाहर जो हंगामा किया उसकी हर तरफ निंदा हो रही है.

तारकिशोर प्रसाद ने कही ये बात

इस घटना के बाद बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने तो ये तक कह दिया है कि आरजेडी में प्रताड़ित जगदानंद सिंह बीजेपी में आएं हम उनका स्वागत करेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि जगदानंद सिंह जी इतने दिन इनलोगों के साथ टिके कैसे? राष्ट्रीय जनता दल परिवारवाद के सहारे चलने वाली पार्टी है. जगदानंद सिंह जी लालू प्रसाद के परिवार के बाहर के व्यक्ति हैं. इतने दिनों तक उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल को सहा है और राष्ट्रीय जनता दल ने उन्हें  प्रताड़ित किया है.

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पार्टी ने उन्हें उनके अधिकार से हमेशा वंचित रखा है. मैं तो हृदय से धन्यवाद देता हूं कि ऐसे सहनशील व्यक्ति जो अबतक सहते रहे. लेकिन अब उन्हें कहीं न कहीं उस जाल से निकल कर प्रदेश में जो नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास का दौर है, उस दौर में शामिल होकर राज्य की बेहतर सेवा करनी चाहिए. राज्य को उनकी जरूरत है. जगदानंद सिंग आएंगे तो निश्चित रूप से हमसब उनका स्वागत करेंगे. उनके अनुभवों के लाभ हम लेना चाहेंगे.

तेज प्रताप ने कही थी ये बात

गौरतलब है कि शनिवार को आरजेडी कार्यालय पहुंचे तेज प्रताप ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के कमरे के सामने हंगामा खड़ा कर दिया था. कमरे के अंदर बैठे जगदानंद पर भड़कते हुए उन्होंने कहा था कि इन जैसे लोगों की वजह से लालू जी की तबीयत खराब हो गई है. गुस्से से आग बबूला हुए तेजप्रताप ने कहा था कि ये लोग पार्टी को कमजोर कर रहे हैं. लेकिन मैं किसी से डरने वाला नहीं. जो होता है, मुंह पर बोलता हूं. तेजप्रताप ने आरोप लगाया था कि जगदानंद सिंह ने अब तक लालू यादव की रिहाई के लिए आजादी पत्र भी नहीं लिखा है.

तेज प्रताप ने जगदानंद सिंह पर लगाए आरोप

वहीं, उन्होंने कहा कि मैं आज पार्टी कार्यालय पहुंचा. मेरा स्वागत तो छोड़िए, जगदानंद सिंह ने मुझसे मुलाकात भी नहीं की. अब क्या मैं इजाजत लेकर उनसे मिलने आउं? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र पूर्वे तो मेरा स्वागत करते थे. तेज प्रताप ने कहा कि पार्टी के नेताओं और विधायकों से जगदानंद सिंह मुलाकात नहीं करते हैं. विधायकों को समय लेकर प्रदेश अध्यक्ष से मिलना पड़ता है. यह बिल्कुल गलत है.

जगदानंद सिंह ने कही ये बात

इधर, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह ने मामले को तूल नहीं देते हुए कहा कि घर का मामला है, सुलझा लेंगे. हालांकि, उन्होंने तेज प्रताप यादव की नाराजगी से खुद को अनजान बताया और कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है. अगर ऐसी बात है, तो उनसे बात कर लेंगे. गौरतलब है कि जगदानंद सिंह इन दिनों पार्टी में अनुशासन लाने की काफी कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें -

BSEB Inter Exam: एक परीक्षार्थी के लिए 19 कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी, जानें- क्या है पूरा मामला? RJD नेता जगदानंद सिंह पर भड़के तेज प्रताप, कमरे के सामने जमकर किया हंगामा, जानें पूरा मामला
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget