एक्सप्लोरर

BSEB Inter Exam: एक परीक्षार्थी के लिए 19 कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी, जानें- क्या है पूरा मामला?

परीक्षा देकर जब छात्रा बाहर निकली तो उसने बताया कि उसे लगा था कि इस विषय के और भी परीक्षार्थी होंगे. लेकिन परिक्षा केन्द्र पहुंची तो देखा कि वह अकेली ही इस विषय की परीक्षार्थी है.

गया: बिहार के गया जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मामला जिले के शेरघाटी अनुमंडल का है, जहां शुक्रवार को इंटर की परीक्षा देने आयी एक छात्रा के लिए परीक्षा केंद्र पर 19 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई. दरअसल, अनुमंडल के प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल स्थित सेंटर में इंटरमीडिट के परीक्षा की पहली पाली में सिर्फ एक छात्रा साधना कुमारी परीक्षा देती नजर आयी. सेंटर के बाकी सभी कमरे खाली थे. साधना अकेले बैठकर एग्जाम दे रही थी, उसके पीछे सिर्फ खाली कुर्सियां ही दिख रही थीं.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, गया के इमामगंज की रहने वाली साधना कुमारी संजय गांधी कॉलेज की आईएससी की छात्रा है. उसके इंटर की परीक्षा का सेंटर प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल शेरघाटी में दिया गया था. कल उसके पसन्द के विषय कंप्यूटर साइंस एंड वेब टेक्नोलॉजी की परीक्षा थी. लेकिन जब वह परीक्षा केंद्र परीक्षा देने पहुंची तो देखा कि इस विषय की वह अकेली परीक्षार्थी है. ऐसे में उसने अकेले बैठ कर परीक्षा दी और निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा देकर निकल गयी.

परीक्षा देकर जब वह बाहर निकली तो उसने बताया कि उसे लगा था कि इस विषय के और भी परीक्षार्थी होंगे, लेकिन परिक्षा केन्द्र पहुंची तो देखा कि वह अकेली ही इस विषय की परीक्षार्थी है.

1 परीक्षार्थी के लिए लगाए गए थे 19 कर्मी

इस संबंध में प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल शेरघाटी के केंद्राधीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की पहली पाली में सिर्फ एक छात्रा साधना कुमारी ने परीक्षा दी है. जबकि पहली पाली की परीक्षा के लिए केंद्र पर कुल 19 कर्मियों को नियुक्त किया गया था. कर्मियों में 1 केंद्राधीक्षक, 6 शिक्षक, 4 मजिस्ट्रेट,1 वीक्षक,6 पुलिसकर्मी और 1 अनुसवेक शामिल थे.

यह भी पढ़ें -

बिहार: 'कोरोना घोटाला' मामले में विभाग ने तीन और कर्मियों को किया निलंबित, कल 7 लोग हुए थे सस्पेंड तेजस्वी ने CM नीतीश पर कसा तंज, कहा- भोले-भाले मुख्यमंत्री को 'दागी' मंत्रियों के बारे में नहीं है जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget