Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Nitesh Tiwari की फिल्म Ramayana के ग्रैंड इवेंट 'Ramayana: Pratham Sankalp' में दिग्गज अभिनेता Arun Govil ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद खास किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि Ramanand Sagar की मशहूर Ramayan में Shri Ram का किरदार निभाने से पहले उन्हें इस रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था। ऑडिशन के बाद मेकर्स ने उन्हें Bharat या Lakshman का किरदार ऑफर किया, लेकिन Arun Govil ने साफ मना कर दिया। उनका कहना था कि अगर वह Shri Ram के योग्य नहीं हैं तो कोई दूसरा किरदार भी नहीं निभाएंगे। कुछ महीनों बाद उन्हें अचानक एक फोन आया और कहा गया, "हमें आप जैसा Ram नहीं मिल सकता।" यही कॉल उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुई और वह हमेशा के लिए लोगों के दिलों में Shri Ram बन गए।
इवेंट में Arun Govil ने कहा कि भारत में Ram केवल एक नाम नहीं, बल्कि लोगों की आस्था और जीवन का हिस्सा हैं। उन्होंने Nitesh Tiwari की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी शांत कार्यशैली ने पूरे सेट का माहौल बेहद सकारात्मक बनाए रखा। उन्होंने प्रोड्यूसर Namit Malhotra और VFX टीम की भी सराहना की। बता दें कि Ramayana में Ranbir Kapoor भगवान Shri Ram, Sai Pallavi माता Sita, Yash Ravan, Sunny Deol Hanuman और Ravi Dubey Lakshman के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला ट्रेलर 24 July को रिलीज होगा, जबकि इसका पहला और दूसरा पार्ट क्रमशः Diwali 2026 और Diwali 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होंगे


























