एक्सप्लोरर

BJP के मंत्री को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में पता नहीं? CAA पर क्या बोले प्रेम कुमार?

Prem Kumar Statement on CAA: पर्यटन मंत्री प्रेम कुमार गया में पत्रकारों से बात कर रहे थे. इसी दौरान सीएए का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए पढ़िए क्या कह दिया.

गयादेश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू होने के बाद गया में मंगलवार (12 मार्च) को बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री और बीजेपी नेता डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि विपक्ष के नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं है. सीएए देश हित में लागू हुआ है. सीएए का समर्थन करना चाहिए. पूरा देश यह चाह रहा है. विपक्ष हताशा में है, मुद्दाविहीन है. हर काम में विपक्ष की ओर से पीएम मोदी (PM Modi) का विरोध किया जा रहा है. आने वाले लोकसभा चुनाव में हम 400 के पार रहेंगे. महागठबंधन को जनता जीरो पर आउट करेगी.

इस दौरान सीएए पर प्रेम कुमार ने ऐसा बयान दे दिया जिससे ऐसा लग रहा है कि इस पर उनकी जानकारी अधूरी है. दरअसल प्रेम कुमार ने कहा कि इस कानून (सीएए) के आने से जो लोग पाकिस्तान या बंगालदेश में रह रहे हैं उनको भारत की नागरिकता मिलेगी. अच्छी बात है. हमारे जो सनातन धर्मावलंबी के लोग, जैन, बुद्ध धर्म के लोग बगल के देशों में रह रहे हैं उनके लिए एक अच्छा मौका है कि फिर से भारत में आकर यहां की नागरिकता ले सकेंगे.

प्रेम कुमार ने कहा कि मुगल साम्राज्य में हम गुलाम हो गए थे. ब्रिटिश काल में देश बहुत पीछे चला गया था. उस गुलामी से निजात दिलाने के लिए महात्मा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल सहित कई महापुरुषों और देशवासियों के सहयोग और बलिदान से देश आजाद हुआ था. आजादी के बाद पाकिस्तान का बंटवारा हुआ. नेताओं ने अपने स्वार्थ में भारत-पाकिस्तान को बांटने का काम किया था. भारत में जो अल्पसंख्यक रह रहे थे तो उनको सुरक्षा देने का काम किया गया. देश के विकास से जोड़ने का काम किया गया. पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं के साथ किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है? महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है. मंदिरों को तोड़ा जा रहा है. इसलिए पीएम मोदी ने सीएए लाकर जो तय किया है इससे उन्हें फिर से इस देश में रहने का अधिकार होगा और इसका स्वागत करते हैं.

सीएए क्या है?

बता दें कि सीएए लागू होने के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी. हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाई शरणार्थियों को ही भारत की नागरिकता दी जाएगी. जिन शरणार्थियों ने 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में प्रवेश किया है, नागरिकता सिर्फ उन्हें ही दी जाएगी. 

यह भी पढ़ें- गाय माता की सेवा में लगे तेजस्वी यादव, माता-पिता का नाम लेकर शेयर किया VIDEO, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: 'जनता वर्तमान सरकार से नाखुश, तो…', प्रशांत किशोर पर पप्पू यादव का पहला रिएक्शन
'जनता वर्तमान सरकार से नाखुश, तो…', प्रशांत किशोर पर पप्पू यादव का पहला रिएक्शन
Bankipur Bypoll 2026: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर BJP के कोर ग्रुप की बैठक, इस नेता पर दांव लगा सकती है पार्टी
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर BJP के कोर ग्रुप की बैठक, इस नेता पर दांव लगा सकती है पार्टी
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी पर क्या बोले JDU नेता संजय झा? 'चुनाव में…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी पर क्या बोले JDU नेता संजय झा? 'चुनाव में…'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget