एक्सप्लोरर

गाय माता की सेवा में लगे तेजस्वी यादव, माता-पिता का नाम लेकर शेयर किया VIDEO, कही ये बात

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने बताया कि बचपन से ही उन्हें गौमाता के प्रति प्रेम-स्नेह रहा है. यह भी कहा कि गौमाता की सेवा और देखभाल का मौका नहीं छोड़ते हैं.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) जन विश्वास यात्रा और रैली खत्म करने के बाद अब कुछ आराम कर रहे हैं. आपाधापी और व्यस्तता के बीच जब कुछ फुर्सल के पल मिले तो वो गाय माता की सेवा और हाल चाल जानने में लग गए. मंगलवार (12 मार्च) को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि वह गौशाला घूम रहे हैं.

गौशाला घूमने के साथ ही वह गायों के बारे में भी पूछते नजर आ रहे हैं कि कौन सी गाय जर्सी है और कौन क्या है. तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर करते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का नाम लेते हुए बताया कि बचपन से ही उन्हें गौमाता के प्रति प्रेम-स्नेह रहा है. इतना ही नहीं बल्कि एक्स के जरिए यह भी कहा कि गौमाता की सेवा और देखभाल का मौका नहीं छोड़ते हैं.

तेजस्वी ने किए शुभता और दिव्यता के दर्शन

तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा है, "आपाधापी व व्यस्तता के बीच जब भी समय मिलता है अपने आवास स्थित गौशाला में गौमाता की शुभता और दिव्यता के दर्शन, सेवा एवं देखभाल करने का मौका नहीं चुकता. हमारे सांस्कृतिक, आर्थिक, आध्यात्मिक और पारिवारिक जीवन का अहम केंद्र रही गौमाता के प्रति माता-पिता के कारण बचपन से ही गहरा स्नेह, श्रद्धा और लगाव रहा है."

बता दें कि लालू यादव शुरू से ही गाय-भैंस पालते हैं. कई बार उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी वीडियो शेयर कर अपने ब्लॉग में दिखाया है कि आवास पर गौशाल के साथ और क्या-क्या है. तेजस्वी यादव पहले भी कई बार गायों की सेवा करते नजर आए हैं. जन विश्वास यात्रा पर निकलने से पहले भी उन्होंने गाय को रोटी खिलाई थी. एक बार फिर वो गौशाला में घूमते नजर आए.

यह भी पढ़ें- CAA के विरोध पर ममता बनर्जी को अश्विनी चौबे ने घेरा, 'दीदी' का नाम लेते हुए दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget