एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने क्यों कहा PM मोदी 'अशुभ' हैं? लालू का नाम लेते हुए I.N.D.I.A गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

Samrat Choudhary: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अशुभ आदमी बताया है. इस पर सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार किया है.

पटना: जब से भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया से हारी है तब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर विपक्ष हमलावर है. एक ओर जहां उन्हें राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चुनावी मंच से पनौती बता रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ I.N.D.I.A. गठबंधन के अन्य नेता भी पीएम मोदी के लिए अलग-अलग टिप्पणी कर रहे हैं. दिल्ली पहुंचे बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को अशुभ आदमी बता दिया जिस पर अब बीजेपी ने पलटवार करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

'काल के रूप में खड़े रहेंगे पीएम मोदी'

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने शुक्रवार (24 नवंबर) को मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, "कल लालू प्रसाद जी का एक बयान आया था कि नरेंद्र मोदी अशुभ हैं. हां, एकदम अशुभ हैं. किसके लिए? I.N.D.I.A. गठबंधन के लिए अशुभ हैं. जब तक नरेंद्र मोदी राजनीति में हैं तब तक उन लोगों के लिए राजनीतिक तौर पर काल के रूप में खड़े रहेंगे. आगे सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर इस देश को श्रेष्ठ बनाना है तो फिर से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाना है."

लालू ने टीम इंडिया को लेकर दिल्ली में दिया था बयान

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली में हैं. गुरुवार (23 नवंबर) को उनसे पत्रकारों ने बातचीत की थी. इस दौरान विश्वकप में भारतीय टीम की हार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की जाने वाली टिप्पणी पर उनसे सवाल किया गया था. इस पर उन्होंने कहा था कि इंडिया की हार दुर्भाग्यपूर्ण है. नरेंद्र मोदी अशुभ आदमी हैं. उनकी वजह से भारतीय टीम हारी है.

लालू यादव के बाद दिल्ली पहुंचे हैं सीएम नीतीश

बता दें कि लालू प्रसाद यादव के दिल्ली जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली पहुंच गए हैं. नीतीश कुमार के दिल्ली रवाना होने के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. मुख्यमंत्री इस समय बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर काफी दबाव बना रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार को इसके लिए खुला पत्र भी लिखा है. ऐसे में माना जा रहा है कि इसके लिए वह गठबंधन के नेताओं से चर्चा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Reservation: बिहार में 75 फीसद आरक्षण देने के पीछे क्या है CM नीतीश का मकसद? OP राजभर का बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget