एक्सप्लोरर

Bihar Reservation: बिहार में 75 फीसद आरक्षण देने के पीछे क्या है CM नीतीश का मकसद? OP राजभर का बड़ा खुलासा

OP Rajbhar on Bihar Reservation: ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि नीतीश कुमार जब आठ बार मुख्यमंत्री रहे तब उन्होंने आरक्षण नहीं दिया. लालू यादव थे तो ये लोग लूट रहे थे. अब आरक्षण दे रहे हैं.

पटना: बिहार में 75 फीसद आरक्षण लागू हो गया है. नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) की बैठक के बाद बिहार आरक्षण को 9वीं सूची में शामिल करने के लिए केंद्र को राज्य सरकार ने प्रस्ताव भेज दिया है. अब इस पर जमकर राजनीति भी हो रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को आड़े हाथों लेते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओपी राजभर (OP Rajbhar) ने हमला किया है. उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम नीतीश कुमार का असली मकसद बताया है.

ओपी राजभर बोले- 'ड्रामा पार्टी बना दी है...'

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि नीतीश कुमार जब आठ बार मुख्यमंत्री रहे तब उन्होंने आरक्षण नहीं दिया. लालू यादव जब थे तो ये लोग लूट रहे थे. अब आरक्षण दे रहे हैं. चुनाव में वोट लेने के लिए सिर्फ ये लोग गुमराह कर रहे हैं. इन लोगों का ड्रामा है. ड्रामा पार्टी बना दी है. नीतीश कुमार की पार्टी ने मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ा. अपना प्रत्याशी खड़ा किया. बीजेपी को जिताओ और कांग्रेस को हराओ का नारा लगाया.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

'2024 के चुनाव में नरेंद्र मोदी के सामने चेहरा नहीं'

वहीं ओपी राजभर ने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि इनमें कोई पार्टी साथ नहीं रहेगी. सभी अलग-अलग लड़ेंगे. यूपी में कोई लड़ाई नहीं है. उन्होंने कहा कि जब देश का चुनाव होता है तो देश की जनता देश के हित के लिए वोट देती है. देश कैसे सुरक्षित रहे, 140 करोड़ लोग देश में कैसे शांति और अमन चैन के साथ रहें इसके लिए वोट देती है. 2024 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कोई चेहरा नहीं है. 

बता दें कि बिहार में अब 75 फीसद आरक्षण का लाभ मिलेगा. इसको लेकर गजट प्रकाशित हो चुका है. बिहार में एससी को 20 फीसद, एसटी को दो फीसद, अति पिछड़ा को 25 और पिछड़े वर्ग को 18 फीसद आरक्षण का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिलने वाला 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान लागू रहेगा. इसको 9वीं सूची में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है. अब देखना होगा कि इस पर केंद्र की ओर से क्या कुछ होता है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: केके पाठक का सख्त निर्देश, कहा- 'स्कूल के 15 किमी के दायरे में रहें शिक्षक, गांव में नहीं रहना है तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget