एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार में बर्फीली हवा बढ़ाएगी कनकनी, IMD की लेटेस्ट रिपोर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Report: बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. कुछ जिलों में हल्की वर्षा होने की भी संभावना बनी हुई है.

पटना: बिहार के लोगों को ठंड से सावधान रहने की जरूरत है. मौसम विभाग के पटना केंद्र (IMD Patna) ने लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की है. शीतलहर से बचने की सलाह दी गई है. कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फीली ठंडी पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह प्रदेश में जारी है. अगले तीन दिनों के दौरान भी 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से यह जारी रहेगा. शुक्रवार (12 जनवरी) से 15 जनवरी के दौरान बिहार के अधिकांश जिलों में शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से ठंड से बचने के लिए अधिक गर्म कपड़े पहनने और गर्म पदार्थ का सेवन करने को कहा गया है.

कुछ जिलों में बारिश की भी बनी हुई है संभावना

शुक्रवार को शीतलहर की स्थिति खासकर उत्तर बिहार के उत्तर मध्य और उत्तर पूर्वी इलाके के मधुबनी, दरभंगा, शिवहर, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया में अधिक महसूस की जा सकती है. इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से राज्य के उत्तर बिहार के कई जिलों में घना कुहासा रहने की चेतावनी दी गई है. शीतलहर की सीमा 15 जनवरी से आगे भी बढ़ सकती है. 17 जनवरी को दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में हल्की वर्षा होने की भी संभावना बनी हुई है.

शीतलहर की शुरुआत बीते गुरुवार (11 जनवरी) से ही राज्य में देखने को मिली और प्रदेश के कई जिलों के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई. बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. गुरुवार को भागलपुर के सबौर में सबसे अधिक 23 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सबसे कम अधिकतम तापमान समस्तीपुर के पूसा में 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

राजधानी पटने के तापमान में 3.9 डिग्री गिरावट

राजधानी पटना में बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को 3.9 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान गुरुवार को भागलपुर के सबौर में 8 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य के औसत अधिकतम तापमान की बात करें तो गुरुवार को उत्तर बिहार में 17 डिग्री के करीब रहा तो दक्षिण बिहार में 20 डिग्री के करीब रहा. 

यह भी पढ़ें- Exclusive: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर यह क्या बोल गए CM नीतीश के विधायक? JDU के पाला बदलने पर दिया बड़ा बयान

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget