एक्सप्लोरर

Exclusive: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर यह क्या बोल गए CM नीतीश के विधायक? JDU के पाला बदलने पर दिया बड़ा बयान

JDU Reaction on Education Minister Chandrashekhar: संजीव कुमार ने कहा कि हम लोग उम्मीद नहीं करते थे कि शिक्षा मंत्री श्रीराम के बारे में ऐसा बोलेंगे. जनता उनको जरूर जवाब देगी.

पटना: राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर आरजेडी के कई नेता इन दिनों विवादित बयान दे रहे हैं. आरजेडी कोटे से शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर (Education Minister Chandrashekhar) और विधायकों को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी के विधायक डॉ. संजीव कुमार (MLA Sanjeev Kumar) ने करारा जवाब दिया है. संजीव कुमार ने कहा है कि जनता उनकी (शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर) जुबान पर लगाम लगा देगी और जूते का माला पहनाएगी. बीते गुरुवार (11 जनवरी) को एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में परबत्ता से जेडीयू विधायक संजीव कुमार ने यह कहा है.

संजीव कुमार ने कहा कि जनता उनको जरूर जवाब देगी. हम लोग उम्मीद नहीं करते थे कि शिक्षा मंत्री श्रीराम के बारे में ऐसा बोलेंगे. पहले वह रामचरितमानस के बारे में बोलते थे. संजीव कुमार ने कहा, "मैंने पहले भी कहा है कि अगर आप किसी दूसरे धर्म के बारे में, इस्लाम के बारे में, क्रिश्चियन के बारे में ऐसा बोलते तो उन पर फतवा जारी हो जाता. हमारे धर्म की सहनशीलता को कमजोरी समझ लिए हैं."

जेडीयू विधायक ने कहा, "हमारी पार्टी हर धर्म का सम्मान करती है. उनके नेता को सोचना चाहिए कि ऐसे लोग जो हिंदू धर्म के बारे में इस तरह की बात करते हैं उस पर कार्रवाई करनी चाहिए. हमारे हिसाब से तो ऐसे मंत्री को बर्खास्त कर देनी चाहिए."

'राजनीति में कल क्या होगा यह कोई नहीं जानता'

बिहार की राजनीति में अटकलों का दौर इन दिनों जारी है. इस सवाल पर कि क्या सीएम नीतीश कुमार फिर से पाला बदल सकते हैं? इस पर संजीव कुमार ने कहा कि राजनीति में कल क्या होगा यह कोई नहीं जानता है. बिहार की जनता के लिए जो अच्छा होता है वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज तक करते आए हैं. आगे भी करेंगे. बिहार की जनता के बीच में जो निर्णय अच्छा होगा वह हमारे नेता लेंगे.

संजीव कुमार बोले- 'नीतीश कुमार पलटूराम नहीं'

अगर नीतीश कुमार फिर से बीजेपी में शामिल होते हैं तो लोग फिर से पलटूराम कहेंगे. इस पर संजीव कुमार ने जवाब देते हुए कहा, "अगर पलटूराम नीतीश कुमार को कोई कहता है तो पूरी तरह गलत है. क्योंकि नीतीश कुमार कहां पलटते हैं, नीतीश कुमार तो लगातार मुख्यमंत्री बने हुए हैं. बीच में जीतन राम मांझी  मुख्यमंत्री बने, नीतीश कुमार ही बनवाए थे. तो उनके साथ जो पार्टी में साथ रहते हैं वह पलटते रहते हैं. उनका विचार पलटता रहता है. वह इधर-उधर करते हैं. नीतीश कुमार तो एक ही पद पर लगातार बने हुए हैं. अन्य पार्टियां पलटूराम हैं. नीतीश कुमार पलटूराम नहीं हैं.

यह भी पढ़ें- 'एक में भी तनहा थे... 100 में भी अकेले', सुधांशु त्रिवेदी का CM नीतीश पर तंज, लालू परिवार पर भी हमला

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget