एक्सप्लोरर

Women's Asia Cup 2022: इंग्लैंड दौरे पर गई स्क्वाड के साथ ही एशिया कप में उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, देखें पूरी स्क्वाड

महिला एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है. 15 सदस्यीय स्क्वाड के साथ ही दो खिलाड़ियों को बतौर स्टैंडबाय रखा गया है.

Women's Asia Cup India Squad: एसीसी टी20 चैम्पियनशिप (ACC T20 Championship) यानी महिला एशिया कप (Women's Asia Cup) के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है. बांग्लादेश में एक से 15 अक्टूबर तक खेले जाने वाली इस चैम्पियनशिप के लिए वही भारतीय महिला क्रिकेट टीम चुनी गई है, जो इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई थी. यानी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

टीम में तानिया भाटिया और सिमरन बहादुर को बतौर स्टैंडबाय खिलाड़ी शामिल किया गया है. यह दोनों खिलाड़ी भी इंग्लैंड दौरे पर गई 17 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा थी लेकिन इन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला था. 

छह बार की चैम्पियन भारतीय टीम इस बार हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मैदान में उतरेगी. भारतीय टीम टूर्नामेंट के शुरुआती दिन श्रीलंका के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी. इसके बाद चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का मुकाबला सात अक्टूबर को होगा.

टूर्नामेंट में सात टीमें हिस्सा ले रही है जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और मेजबान बांग्लादेश के अलावा थाईलैंड, मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें है. ये टीमें राउंड रॉबिन प्रारूप में प्रतिस्पर्धा करेंगी. इसके बाद शीर्ष चार टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल मुकाबले 13 अक्टूबर को खेले जाएंगे. वहीं फाइनल मैच 15 अक्टूबर को होगा. 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सब्बीनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, डायलन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, के.पी. नवगिरे.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: तानिया सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर.

यह भी पढ़ें...

SA20 League Auction: मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली, दक्षिण अफ्रीका के दोनों कप्तान नहीं बिके; ये रहे सबसे महंगे 10 खिलाड़ी

New Cricket Rules: पेनल्टी रन से लेकर डेड बॉल तक, एक अक्टूबर से बदल जाएंगे क्रिकेट के ये नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget