एक्सप्लोरर

New Cricket Rules: पेनल्टी रन से लेकर डेड बॉल तक, एक अक्टूबर से बदल जाएंगे क्रिकेट के ये नियम

ICC Playing Conditions: मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने क्रिकेट के कुछ नियमों में संशोधन के सुझाव दिए थे. इन्हें एक अक्टूबर से लागू करने का फैसला लिया गया है.

Change in Cricket Rules: ICC ने मंगलवार को क्रिकेट के कई नियमों में बदलाव का एलान किया है. इनमें स्ट्राइक लेने से लेकर डेड बॉल, नो बॉल, पेनल्टी रन जैसे कई पॉइंट्स पर नियमों में फेरबदल हुए हैं. इसके साथ ही कोविड-19 के दौर से शुरू हुए सलाइवा बैन को आगे भी बरकरार रखे जाने का फैसला किया गया है. सभी नए नियम एक अक्टूबर से लागू हो जाएंगे. बता दें कि इन बदलावों के सुझाव मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने पेश किए थे. आमतौर पर मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के सुझाए हर नियमों को ICC जस का तस अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लागू कर देती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है.

1. खिलाड़ी गेंद पर थूक नहीं लगा पाएंगे. यह नियम पिछले दो साल से लागू है और इसे आगे भी बरकरार रखा जाएगा.
2. अगर कोई खिलाड़ी कैच आउट होता है तो उसकी जगह आने वाला नया बल्लेबाज ही स्ट्राइक लेगा, फिर चाहे कैच लेने से पहले आउट होने वाले बल्लेबाज का छोर बदल चुका हो. 
3. टेस्ट और वनडे में किसी बल्लेबाज के आउट होने के बाद नए बल्लेबाज को दो मिनट के अंदर पिच पर आना होगा. टी20 इंटरनेशनल में डेढ़ मिनट का नियम बरकरार रहेगा.
4. अगर गेंदबाज की गलती से बॉल पिच से दूर गिरती है तो भी स्ट्राइकर गेंद को खेल सकता है लेकिन बल्लेबाज का बैट या पैर या कोई भी हिस्सा पिच में होना जरूरी है. अगर कोई भी गेंद बल्लेबाज को पिच छोड़ने पर मजबूर करती है तो वह नो बॉल कहलाएगी.
5. गेंदबाजी के लिए दौड़ने के दौरान अगर फील्डिंग साइड से किसी भी तरह की अनुचित हरकत की जाती है तो अंपायर उस गेंद को डेड बॉल देने के साथ-साथ बल्लेबाजी टीम को पांच रन बतौर पेनल्टी दे सकते हैं.
6. मांकडिंग को ऑफिशियल रन आउट माना जाएगा. जब गेंदबाज के गेंद फेंकने से पहले नॉन स्ट्राइकिंग एंड का बल्लेबाज क्रीज से बाहर निकल जाता है और बॉलर अपना हाथ रोककर उस छोर की गिल्लियां गिरा देता है तो इसे मांकडिंग कहा जाता है.
7. पहले एक गेंदबाज अगर यह देखता था कि उसके गेंद फेंकने से पहले ही स्ट्राइकर ने मुवमेंट ले ली है तो वह उस बल्लेबाज को रन आउट करने के लिए गेदं थ्रो कर सकता था, अब इस तरह की गेंद को डेड बॉल माना जाएगा.

यह भी होंगे बदलाव
जनवरी 2022 में T20I में लाए गए एक नियम जिसमें अगर फील्डिंग करने वाली टीम शेड्यूल के हिसाब से अपने ओवर से पीछे चल रही है तो उसे बाकी बचे ओवर्स में सर्कल के बाहर खड़े रहने वाले अधिकतम फील्डरों में से एक कम कर सर्कल के अंदर बुलाना पड़ता है. यह नियम अब वनडे में भी लागू होगा. हालांकि इसे वर्ल्ड कप सुपर लीग 2023 के बाद लागू किया जाएगा. इसके साथ ही वर्तमान में महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हाइब्रिड पिच का इस्तेमाल किया जाता है. अब पुरुष क्रिकेट में भी दोनों टीमों की रजामंदी के बाद इन पिचों को इस्तेमाल किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS T20 Series: ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती होंगे विराट कोहली, पैट कमिंस ने खुद कही यह बात

Pakistan T20 WC Squad: 'उसे टीम में चुना गया क्योंकि रमीज़ राजा उसे पसंद करते हैं', पूर्व पाक क्रिकेटर का चौंकाने वाला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
तीसरे वनडे में लॉर्ड्स पर टूटेंगे 3 बहुत बड़े रिकॉर्ड, विराट और रोहित दोनों रचेंगे इतिहास
FIFA World Cup Prize Money: वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
वर्ल्ड कप के चैंपियन को मिलेगी बंपर प्राइज मनी, रकम जान आपके उड़ जाएंगे होश
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget