एक्सप्लोरर
आभा कार्ड बनवाना कितना फायदेमंद, क्या इससे आयुष्मान कार्ड बनवाने में मिलती है मदद?
ABHA Card Benefits: आभा कार्ड एक तरह से बैंक अकाउंट की तरह आपके हेल्थ अकाउंट होता है. जिसमें आपके स्वास्थय की पूरी जानकारी होती है. क्या आप इससे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं. चलिए बताते हैं.
भारत सरकार ने सभी नागरिकों को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट के तहत अब खुदको रजिस्टर्ड करने की सुविधा दे दी है. यानी अब बैंक अकाउंट की तरह ही भारत का हर नागरिक अपना हेल्थ अकाउंट भी बनवा सकता है. जिसमें उसके स्वास्थ्य से जुड़ी सारी जानकारी मौजूद होगी.
1/6

इस हेल्थ अकाउंट में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट कार्ड यानी आभा कार्ड बनाया जाता. जिसमें आपकी हेल्थ से जुड़ी सारी जानकारी मौजूद होती है. आपके प्रीवियस मेडिकल रिकॉर्ड होंगे ब्लड ग्रुप बीमारी के टाइप किस तरह की दवा आप ले रहे हैं. यह सारी जानकारी दर्ज होती है.
2/6

आभा कार्ड में एक क्यूआर कोड होता है. कोई भी डॉक्टर से स्कैन करेगा तो उसे आपकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री का पता चल जाएगा. इसे ओपन करने के लिए आपका एक आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा. जो आभा कार्ड होल्डर के पास ही रहता है.
Published at : 06 Oct 2024 12:31 PM (IST)
और देखें


























