एक्सप्लोरर
Incognito सर्च का रिकॉर्ड हटाना है? Android से Windows तक जानें तरीका
Incognito Mode में सर्च करने के बाद भी क्या कुछ रिकॉर्ड डिवाइस में रह सकता है? जानें Android, iPhone, Windows और Mac में DNS कैश साफ करने के आसान तरीके और Incognito हिस्ट्री से जुड़ी जरूरी बातें
कई बार इंटरनेट पर कुछ सर्च करते समय लोग चाहते हैं कि उनकी ब्राउजिंग हिस्ट्री डिवाइस इस्तेमाल करने वाले दूसरे लोगों को दिखाई न दे. ऐसे में Incognito Mode या Private Browsing काम आता है. इस मोड में ब्राउजर आमतौर पर आपकी सर्च हिस्ट्री, कुकीज और वेबसाइट से जुड़ा डेटा सेशन बंद होने के बाद सेव नहीं रखता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ऑनलाइन एक्टिविटी से सभी चीजें पूरी तरह मिट जाते हैं. कुछ वेबसाइटों के डोमेन की जानकारी डिवाइस के DNS कैश में अस्थायी रूप से बनी रह सकती है. ऐसे में सिर्फ Incognito विंडो बंद करना हर तरह के रिकॉर्ड को हटाने की गारंटी नहीं देता है. अगर आप अपने डिवाइस में मौजूद ऐसे अस्थायी डेटा को साफ करना चाहते हैं, तो Android, iPhone, Windows PC और Mac पर कुछ तरीके अपना सकते हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
टेक्नोलॉजी
टेक्नोलॉजी
टेक्नोलॉजी
टेक्नोलॉजी
Advertisement




























