एक्सप्लोरर

WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा

WhatsApp अपने Android ऐप के सेटिंग्स मेन्यू को नए डिजाइन में बदलने की तैयारी कर रहा है. जानें WhatsApp के नए डिजाइन में क्या खास होगा और यह यूजर्स के लिए कब तक आ सकता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अकाउंट, प्राइवेसी और नेविगेशन बार भी नए दिखेंगे.

WhatsApp अपने Android ऐप के लुक में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी सेटिंग्स मेन्यू को नए डिजाइन में पेश करने पर काम कर रही है, जिसमें अलग-अलग ऑप्शनों को एक लंबी लिस्ट में दिखाने की जगह नए डिजाइन वाले सेक्शन में रखा जाएगा. इन सेक्शन के किनारों पर गोल कोने होंगे, जिससे संबंधित ऑप्शनों  को पहचानना आसान हो सकता है. यह बदलाव Google के Material Design 3 Expressive डिजाइन सिस्टम पर आधारित बताया जा रहा है, हालांकि नया इंटरफेस अभी डेवलपमेंट के शुरुआती चरण में है और फिलहाल बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है. 

WhatsApp के सेटिंग्स मेन्यू में क्या बदलेगा?

रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.43.3 में नए सेटिंग्स डिजाइन के संकेत मिले हैं. यह अपडेट Google Play Store पर उपलब्ध बीटा वर्जन से जुड़ा है. नए डिजाइन में सेटिंग्स के ऑप्शनों को अलग-अलग ग्रुप में रखा जाएगा. हर ग्रुप के चारों ओर गोल किनारों वाला एक बॉक्स दिखाई देगा. इससे यूजर्स को यह समझने में आसानी हो सकती है कि कौन-से ऑप्शन एक-दूसरे से जुड़े हैं और एक सेक्शन कहां खत्म होता है. 

ऑप्शनों के किनारों पर दिखेंगे गोल कोने

नए इंटरफेस में सभी सेटिंग्स एक जैसी नहीं दिखेंगी. किसी ग्रुप के सबसे ऊपर मौजूद ऑप्शन के ऊपरी कोने ज्यादा गोल होंगे, जबकि आखिरी ऑप्शन के निचले कोनों को इसी तरह डिजाइन किया जाएगा. बीच में आने वाले ऑप्शन आपस में जुड़े हुए दिखाई देंगे. इस तरह हर सेटिंग को अलग कार्ड की तरह दिखाने की जगह एक जैसे ऑप्शनों को एक ही बॉक्स में रखा जाएगा. 

Google के डिजाइन सिस्टम पर आधारित होगा बदलाव

WhatsApp का यह नया लुक Google के Material Design 3 Expressive गाइडलाइंस के मुताबिक तैयार किया जा रहा है. यह डिजाइन सिस्टम Android ऐप्स में लिस्ट, बटन और नेविगेशन बार जैसे एलिमेंट के दिखने का तरीका तय करता है. इसमें किसी लिस्ट के ऑप्शन की जगह के हिसाब से उसके कोनों का साइज बदल सकता है. WhatsApp इसी तरीके का इस्तेमाल करके सेटिंग्स मेन्यू को ज्यादा ऑर्गेनाइज्ड बनाने की तैयारी कर रहा है. 

Account और Privacy सेटिंग्स में भी होगा बदलाव

यह नया डिजाइन केवल WhatsApp के मुख्य सेटिंग्स पेज तक सीमित रहने की उम्मीद नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार, इसे Account, Privacy और Notifications जैसे सेक्शन में भी लागू किया जा सकता है. ऐप की अलग-अलग सेटिंग्स में एक जैसा डिजाइन देखने को मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें - M6 चिप और AI के साथ Apple के नए MacBook Pro और iMac लॉन्च, जानें कीमत

Bottom Navigation Bar और Chat Bar पर भी काम

WhatsApp Android ऐप के इंटरफेस में दूसरे बदलावों पर भी काम कर रहा है. इनमें एक नया Bottom Navigation Bar शामिल है, जो नीचे की ओर स्क्रॉल करने पर छोटा होकर पिल जैसे डिजाइन में आ सकता है और ऊपर स्क्रॉल करने पर दोबारा अपने पूरे साइज में दिखाई दे सकता है. इसके अलावा चैट बार के डिजाइन को भी नया रूप देने की तैयारी है. 

यह भी पढ़ें - कम स्टोरेज वाले Android फोन के लिए Truecaller का नया ऐप, जानें क्या है खास?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

GTA 6 Storage Size : GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
Flipkart Discount: आईफोन खरीदना है तो ले आएं SBI कार्ड, मिल जाएगा इतना डिस्काउंट
आईफोन खरीदना है तो ले आएं SBI कार्ड, मिल जाएगा इतना डिस्काउंट
Smartphone Launches : iQOO Neo 12 और Huawei के नए फोन लॉन्च, जानें इनमें क्या खास?
iQOO Neo 12 और Huawei के नए फोन लॉन्च, जानें इनमें क्या खास?
iPhone Duo Screen : iPhone Duo के हिंज और स्क्रीन का कनेक्शन, कहां पैदा हो सकता है दबाव?
iPhone Duo के हिंज और स्क्रीन का कनेक्शन, कहां पैदा हो सकता है दबाव?
Advertisement

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
Embed widget