GTA 6 Storage Size : GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
GTA 6 का डाउनलोड साइज करीब 210GB हो सकता है. अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो गेम इंस्टॉल करने के लिए कंसोल में काफी स्टोरेज की जरूरत पड़ेगी. जानिए स्टोरेज साइज और लॉन्च से जुड़ी जरूरी बातें.

- Rockstar ने स्टोरेज, परफॉर्मेंस की आधिकारिक जानकारी नहीं दी.
GTA 6 Storage Size : GTA 6 जैसे बड़े गेम को डाउनलोड करने के लिए काफी स्टोरेज की जरूरत हो सकती है. ऐसे में इसे इंस्टॉल करने से पहले कंसोल में खाली जगह चेक करना जरूरी है. नवंबर में लॉन्च होने वाले इस गेम का साइज करीब 210GB बताया जा रहा है. अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो खिलाड़ियों को गेम डाउनलोड करने के लिए अपने कंसोल में सही स्टोरेज खाली रखनी पड़ सकती है.गेम डेवलपर Rockstar Games ने अभी तक इसके डाउनलोड साइज और कंसोल पर मिलने वाली परफॉर्मेंस से जुड़ी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है. तो आइए जानते हैं कि कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी.
GTA 6 के लिए कितनी स्टोरेज होगी जरूरी?
रिपोर्ट के मुताबिक, GTA 6 का डाउनलोड साइज लगभग 210GB हो सकता है. अगर यह अनुमान सही निकलता है, तो यह Rockstar Games के अब तक के सबसे बड़े गेम के तौर पर सामने आ सकता है, हालांकि कंपनी की ओर से इस आंकड़े की पुष्टि होना अभी बाकी है. खास बात यह है कि GTA 6 की शुरुआत सिंगल-प्लेयर गेम के रूप में होगी. इसका मल्टीप्लेयर मोड, जो GTA Online का अगला रूप होगा, कथित तौर पर अगले साल आ सकता है. इसके जुड़ने से गेम का कुल साइज और बढ़ने की संभावना है.
कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
अगर GTA 6 का डाउनलोड साइज 210GB होता है, तो गेम इंस्टॉल करने के बाद कंसोल में बची हुई स्टोरेज उसकी कुल क्षमता पर निर्भर करेगी. 1TB स्टोरेज वाले कंसोल में से 210GB घटाने पर करीब 790GB जगह बचेगी, हालांकि कंसोल का सिस्टम और पहले से इंस्टॉल गेम भी स्टोरेज लेते हैं, ऐसे में खाली जगह इससे कम होगी, फिलहाल Rockstar Games ने GTA 6 के डाउनलोड साइज की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
यह भी पढ़ें - M6 चिप और AI के साथ Apple के नए MacBook Pro और iMac लॉन्च, जानें कीमत
कंसोल पर कितने FPS में चलेगा GTA 6?
स्टोरेज के अलावा गेम की परफॉर्मेंस को लेकर भी अभी कई सवाल हैं, Rockstar ने PS5 और Xbox Series S/X पर इसके फ्रेम रेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, फिलहाल अनुमान है कि गेम कंसोल पर 30fps की तय सीमा के साथ चल सकता है. गेम के एक्सटेंडेड ट्रेलर में भी बेस PS5 पर 30fps वाला गेमप्ले दिखाया गया था. Digital Foundry के विश्लेषण के अनुसार, ट्रेलर का विजुअल आउटपुट 1440p रेजोल्यूशन से अपस्केल होकर 4K तक पहुंचा था. वहीं PS5 Pro पर बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की संभावना को लेकर भी कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
कब लॉन्च होगा GTA 6?
GTA 6 को PS5 और Xbox Series S/X के लिए 19 नवंबर को लॉन्च किया जाना है. PC वर्जन मार्च 2027 के अंत से पहले आने की रिपोर्ट है, लेकिन Rockstar ने अभी तक PC रिलीज की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. PC पर गेम ज्यादा स्टोरेज ले सकता है और अनलॉक्ड फ्रेम रेट को सपोर्ट कर सकता है. हाई-एंड PC इस्तेमाल करने वाले खिलाड़ियों को कंसोल के मुकाबले बेहतर ग्राफिक्स और परफॉर्मेंस का एक्सपीरियंस भी मिल सकता है.
यह भी पढ़ें - स्मार्टफोन बाजार में डबल धमाका, Huawei और iQOO के नए फोन की एंट्री आज






















