Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
Redmi ने चीन में नए Clip Neo ओपन-ईयर ईयरबड्स लॉन्च किए हैं, जो अपने क्लिप जैसे डिजाइन और 32 घंटे तक की बैटरी लाइफ के कारण चर्चा में हैं. जानें इनकी कीमत, खास फीचर्स और बैटरी से जुड़ी पूरी जानकारी

- Bluetooth 5.4, डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी, HyperOS इंटीग्रेशन से लैस हैं.
Redmi Clip Neo Earbuds : स्मार्टफोन के साथ-साथ अब ऑडियो डिवाइस में भी कंपनियां नए डिजाइन पर काम कर रही हैं. इसी बीच Redmi ने चीन में अपने नए ओपन-ईयर ईयरबड्स Redmi Clip Neo लॉन्च किए हैं. इनका डिजाइन सामान्य ईयरबड्स से अलग है, इन्हें कान में क्लिप की तरह लगाया जाता है. इनमें 12mm डुअल-मैग्नेटिक ड्राइवर्स, AI नॉइज रिडक्शन और एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट होने जैसी सुविधाएं मिलती हैं. बैटरी की बात करें तो चार्जिंग केस के साथ ये कुल 32 घंटे तक चल सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि इन ओपन-ईयर ईयरबड्स के खास फीचर्स क्या हैं.
Redmi Clip Neo के खास फीचर्स क्या हैं
इन ईयरबड्स में 12mm डुअल-मैग्नेटिक ड्राइवर्स दिए गए हैं. Xiaomi का दावा है कि ये सिंगल-मैग्नेटिक ड्राइवर्स की तुलना में 40 प्रतिशत ज्यादा लाउडनेस दे सकते हैं. इनमें डायमंड-लाइक कार्बन कोटिंग भी दी गई है. यूजर्स को बेहतर बास के लिए बास कंपनसेशन, चार प्रीसेट इक्वलाइजर मोड और अपनी पसंद के मुताबिक साउंड सेट करने के लिए 10-बैंड कस्टम इक्वलाइजर मिलता है.
32 घंटे तक की बैटरी लाइफ
कंपनी के मुताबिक, Redmi Clip Neo एक बार चार्ज करने पर सात घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं. चार्जिंग केस के साथ इनकी कुल बैटरी लाइफ 32 घंटे तक पहुंच जाती है. हर ईयरबड में 46mAh की बैटरी और केस में 520mAh की बैटरी दी गई है. केस USB Type-C पोर्ट से चार्ज होता है और इसमें बैटरी लेवल दिखाने के लिए Cloud-Gap Light Effect 2.0 इंडिकेटर मिलता है. इनमें फ्लेक्सिबल टाइटेनियम वायर ब्रिज पर लिक्विड सिलिकॉन कवर दिया गया है.
कॉलिंग और AI के लिए खास फीचर्स
Redmi Clip Neo में दो माइक्रोफोन के साथ AI नॉइज रिडक्शन दिया गया है, जो कॉल के दौरान आवाज को ज्यादा साफ बनाने में मदद करता है. इनमें दिए गए बटन को म्यूजिक कंट्रोल, कॉल मैनेज करने और वॉयस असिस्टेंट इस्तेमाल करने के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है. Xiaomi के Super Xiao AI की मदद से सवालों के जवाब पाने और ट्रिप प्लान करने जैसे काम भी किए जा सकते हैं. HyperOS इंटीग्रेशन के जरिए यूजर्स संगत स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल करने और कनेक्टेड वाहन की जानकारी देखने जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें - Smartphone Launches : iQOO Neo 12 और Huawei के नए फोन लॉन्च, जानें इनमें क्या खास?
Bluetooth 5.4 और डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.4 के साथ SBC और AAC ऑडियो कोडेक का सपोर्ट मिलता है. ईयरबड्स एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं और इनकी वायरलेस रेंज 10 मीटर तक है. इनमें सुनने के समय और आसपास के शोर का स्तर ट्रैक करने की सुविधा भी दी गई है. लोकेशन फीचर की मदद से मैप और साउंड अलर्ट के जरिए ईयरबड्स ढूंढे जा सकते हैं.
Redmi Clip Neo की कीमत
Redmi Clip Neo को चीन में CNY 399 यानी करीब 38,000 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है. यह ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें - iPhone Duo Screen : iPhone Duo के हिंज और स्क्रीन का कनेक्शन, कहां पैदा हो सकता है दबाव?






















