एक्सप्लोरर
कैसा है इज़राइल का एयर डिफेंस सिस्टम जिसके आगे कई देशों की तकनीक हो जाती है फेल!
Israel Air Defence System: इज़राइल एक छोटा-सा देश जरूर है लेकिन उसकी सेफ्टी सिस्टम दुनिया की सबसे आधुनिक और प्रभावशाली मानी जाती है.
इज़राइल एक छोटा-सा देश जरूर है लेकिन उसकी सेफ्टी सिस्टम दुनिया की सबसे आधुनिक और प्रभावशाली मानी जाती है. खासतौर पर उसका एयर डिफेंस सिस्टम जो किसी भी आने वाली मिसाइल, ड्रोन या रॉकेट को पलक झपकते ही हवा में खत्म कर देता है. इस तकनीक ने पूरी दुनिया को हैरान किया है और यही वजह है कि कई देश इस सिस्टम की कॉपी या साझेदारी चाहते हैं.
1/6

इज़राइल चारों ओर से ऐसे देशों और आतंकवादी संगठनों से घिरा है जिनसे उसका दशकों पुराना टकराव है. गाजा पट्टी से हमास आए दिन रॉकेट हमले करता है, वहीं लेबनान की ओर से हिज़्बुल्ला और ईरान जैसे दुश्मन खुले तौर पर उसे निशाना बनाते हैं. ऐसे माहौल में इज़राइल को हर समय सतर्क रहना पड़ता है. इसी खतरे से निपटने के लिए उसने एक मल्टी-लेयर एयर डिफेंस नेटवर्क तैयार किया है जो हर स्तर के हमलों को रोकने की क्षमता रखता है.
2/6

इज़राइल का डिफेंस सिस्टम तीन मुख्य परतों में काम करता है जो अलग-अलग रेंज के खतरे से निपटते हैं. इसमें Iron Dome जो कम दूरी से आने वाले रॉकेट और मोर्टार शेल को रोकने में माहिर है. 4 से 70 किलोमीटर तक की दूरी पर हमला करने वाले हथियारों को यह हवा में ही नष्ट कर देता है. इसका रिएक्शन टाइम कुछ ही सेकेंड्स का होता है और सफलता दर 90% से भी अधिक है. यही कारण है कि जब गाजा से एक साथ सैकड़ों रॉकेट छोड़े जाते हैं, तो भी ज़मीनी नुकसान बेहद कम होता है.
Published at : 17 Jun 2025 08:44 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
क्रिकेट
महाराष्ट्र
विश्व




























