एक्सप्लोरर
In Pics: अयोध्या में हुई योगी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक, इन 14 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी
Ayodhya: अयोध्या में यूपी मंत्रिमंडल की बैठक हुई है. इस बैठक में कुल 14 प्रस्ताव पेश किए गए जिन्हें मंजूरी प्रदान की गई. ड्रोन नीति, मंदिर संग्रहालय और विधानसभा का शीतकालीन सत्र को मंजूरी दी गई है.
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ
1/8

Uttar Pradesh Cabinet Meeting: अयोध्या में हुई उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के गठन, ड्रोन नीति, मंदिर संग्रहालय और विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से करने सहित कई प्रस्तावों को बुधवार (9 नवंबर) को मंजूरी दी गई. परंपरा से हटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भगवान राम और हनुमान की तस्वीरों वाले एक बैनर के सामने खड़े होकर स्वयं मीडियाकर्मियों को मंत्रिमंडल की इस बैठक में मंजूर किए गए प्रस्तावों के बारे में जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने कहा, “मंत्रिमंडल की इस बैठक में कुल 14 प्रस्ताव पेश किए गए जिन्हें मंजूरी प्रदान की गई.
2/8

मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण स्थापित करने का प्रस्ताव मंजूर किया जो इस राज्य में उपलब्ध जलाशयों में परिवहन के अवसरों की संभावना तलाशेगा.” मुख्यमंत्री और अन्य ने पीला गमछा पहन रखा था जिस पर श्री सीता राम लिखा था.
Published at : 09 Nov 2023 08:12 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
विश्व
क्रिकेट




























