एक्सप्लोरर
2020 के मुकाबले इस बार दिल्ली की 10 हॉट सीट पर वोटिंग में कितना फर्क? चौंकाने वाले आंकड़ें
Delhi Voting Percentage: दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होने के बाद अब चुनाव परिणाम पर सभी की नजरें टिकी हैं. 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे.
दिल्ली में वोटिंग खत्म होने के बाद मतदान प्रतिशत पर चर्चा हो रही है. नतीजे 8 फरवरी को आएंगे.
1/11

दिल्ली में इस बार सत्ता की कुर्सी किसके पास जाएगी इसका फैसला 8 फरवरी को हो जाएगा. नेताओं की धड़कनें तेज हैं लेकिन नतीजों से पहले एग्जिट पोल के आंकड़ों ने भी माहौल को गरमा दिया है. दूसरा महत्वपूर्ण विषय वोटिंग का आंकड़ा है. यहां दिल्ली की 10 हॉट सीटों पर पिछली बार और इस बार कितनी वोटिंग हुई है, इसके आंकड़ों का जिक्र किया गया है. (फाइल फोटो)
2/11

नई दिल्ली विधानसभा सीट इस चुनाव की सबसे हॉट सीट है. यहां से अरविंद केजरीवाल, प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित मैदान में हैं. केजरीवाल सीएम रह चुके हैं तो वहीं प्रवेश वर्मा के पिता और संदीप दीक्षित की मां सीएम रह चुकी हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, नई दिल्ली सीट पर इस बार 56.41 फीसदी वोटिंग हुई है. 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां पर 52.37 फीसदी वोटिंग हुई थी.(फाइल फोटो)
Published at : 06 Feb 2025 04:51 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
बिहार
विश्व
बॉलीवुड
महाराष्ट्र

























