एक्सप्लोरर

एबी डिविलियर्स के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हुआ हैरान

1/14
महान क्रिकेटरों में शुमार एबी डिविलियर्स के अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने से क्रिकेट जगत हैरान है.

2/14

एबी डिविलियर्स के इस फैसले के बाद सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

3/14
तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा , ‘‘ मैदान पर क्रिकेट की तरह आपको मैदान क बाहर भी 360 डिग्री सफलता मिले. निश्चित रूप से आपकी कमी खलेगी. मेरी शुभकामनायें हमेशा आपके साथ हैं. ’’

4/14

वहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने डिविलियर्स को उनके चमकदार करियर के लिये बधाई देते हुए कहा कि साउथ अफ्रीका के इस करिश्माई खिलाड़ी के बिना इंटरनेशनल क्रिकेट में खालीपन आ जाएगा.

5/14
सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा , ‘‘ दुनिया के सबसे पसंद किये जाने वाले क्रिकेटर डिविलियर्स को शानदार करियर के लिये बधाई. आपके बिना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर में खालीपन पैदा हो जायेगा , लेकिन दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों में आप लोकप्रिय बने रहोगे. ’’

6/14
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी ट्वीट किया , ‘‘ साउथ अफ्रीका के महान खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा , हम भविष्य के लिये उन्हें शुभकामनायें देना चाहेंगे. ’’

7/14
भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी तेंदुलकर की बात से सहमत थे , उन्होंने कहा , ‘‘ दुनिया के बेहतरीन और विविधतापूर्ण शॉट खेलने वाले बल्लेबाज ने आज संन्यास ले लिया. वह अभी तक शानदार खेला और विश्व जगत को निश्चित रूप से मैदान पर उसकी कमी खलेगी.

8/14

पूर्व भारतीय महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा , ‘‘ एबी डिविलियर्स को शानदार क्रिकेट करियर के लिये बहुत बहुत बधाई. आपने अपनी काबिलियत , उपस्थिति और तौर तरीकों से खेल को समृद्ध किया है और उदीयमान क्रिकेटरों के लिये प्रेरणास्रोत बने रहोगे. आपको संन्यास के बाद की खुशहाल जिंदगी के लिये शुभकामनायें. ’’

9/14
डिविलियर्स के साथी और पूर्व साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने कहा कि वह फैसले से हैरान हैं लेकिन उन्होंने इस महान बल्लेबाज के योगदान के लिये शुक्रिया कहा.

10/14
डोनाल्ड ने कहा , ‘‘ एबी डिविलियर्स के इंटरनेशनल करियर को अलविदा करने के फैसले को सुनकर बहुत हैरान हूं. लेकिन यही जिंदगी हैं और उसे लगता है कि आगे बढ़ने का समय आ गया है. आपके मैच विजेता प्रदर्शन , शानदार कप्तानी और सबसे ज्यादा आपके विन्रम स्वभाव के लिये शुक्रिया महान खिलाड़ी. ’’

11/14

उनके पूर्व साथी मार्क बाउचर ने कहा , ‘‘ मुझे याद है जब यह युवा खिलाड़ी साउथ अफ्रीकी टीम के लिये पहले दिन खेला था. वह अब जिस तरह का व्यक्ति और खिलाड़ी बन गया है , प्रेरणादायी है. आपने जो कुछ देश , साथी खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिये किया है , उसके लिये शुक्रिया. ’’

12/14

श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने ने उन्हें संन्यास के बाद की जिंदगी के लिये शुभकामनायें देते हुए ट्वीट किया , ‘‘ शानदार खिलाड़ियों में से एक. एबी आपको शुभकामनायें , गजब का खिलाड़ी लेकिन इससे ऊपर शानदार व्यक्ति. ’’

13/14

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा , ‘‘ इंटरनेशनल क्रिकेट के लिये यह गहरा झटका है. महान महान खिलाड़ी. मैंने जिन्हें खेलते देखा है , उनमें वह शीर्ष तीन में शामिल है. ’’

14/14

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा , ‘‘ चैम्पियन बल्लेबाज. मैंने आपकी बल्लेबाजी का बड़ा लुत्फ उठाया है , विशेषकर तेज गेंदबाजों पर आपके स्वीप शॉट का. हमेशा आपकी अपार प्रतिभा का सम्मान किया है , क्रिकेट के महान खिलाड़ी. ’’

क्रिकेट फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूएस ओपन की प्राइज मनी में इजाफा, जानिए अब चैंपियन को कितने करोड़ मिलेंगे

वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल

चॉल से भूटान तक चमका मुंबई का हुनर, 7 युवा खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल

क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'

Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..

कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब

क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील

Embed widget