चार साल में एक बार आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में इस साल भारत से 572 खिलाड़ी हैं.
2/9
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आज 18वें एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज़ हुआ. ओपनिंग सेरेमनी से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम जकार्ता के जेबीके स्टेडियम में हो रहे है.
3/9
एशियन गेम्स, 2018 इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग जगहों पर होने वाले हैं. इस बार इन खेलों में 45 देशों के 11,000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.
4/9
इस दौरान सभी भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे पर एक अलग ही जोश और उत्साह नज़र आया.
5/9
स्टेडियम में रायसा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरकर समां बांध दिया. स्टेज पर इंडोनेशिया की खूबसूरत संस्कृति के साथ मौजूद लोग रायसा की आवाज़ में खो गए.
6/9
इससे पहले इंडोनेशिया में एशियन गेम्स 1962 में हुए थे.
7/9
उद्घाटन समारोह में भारत की ओर से जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने तिरंगा थामे दल की अगुवाई की.
8/9
ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के प्रेसीडेंट शेख अहमद अल-फहद अल-अहमद सभी देशों का स्वागत किया. इसके बाद इंडोनेशिया प्रेसीडेंट में अधिकारिक रूप से खेल शुरू होने की घोषणा हुई.
9/9
एशियन गेम्स का समापन 2 सितंबर को होगा. कल से विभिन्न खेलों में स्पर्धाओं की शुरुआत होगी.