एक्सप्लोरर
बैंकॉक में PM मोदी ने किए वात फो मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन, बौद्ध धर्मगुरु से लिया आशीर्वाद देखें तस्वीरें
वात फ्रा चेतुफोन विमोनमंगकलाराम रत्चवोरमाहविहान को वात फो के नाम से जाना जाता है. यहां थाईलैंड में बुद्ध की छवियों का सबसे बड़ा संग्रह है और यह देश का सबसे पुराना सार्वजनिक शिक्षण केंद्र है.
बैंकॉक में बौद्ध भिक्षुओं के साथ PM मोदी
1/7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बैंकॉक के वात फो मंदिर का दौरा किया, जो अपनी वास्तुकला और लेटे हुए भगवान बुद्ध की 46 मीटर लंबी विशाल प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है.
2/7

थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनवात्रा विशेष सद्भावना प्रकट करते हुए पीएम मोदी के साथ मंदिर गईं. पीएम मोदी ने मंदिर में लेटे हुए भगवान बुद्ध के सामने प्रार्थना की और वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं को संघदान दिया.
Published at : 04 Apr 2025 11:17 PM (IST)
और देखें


























