एक्सप्लोरर
Ajit Pawar News: अपने ही चाचा से बगावत करने वाले महाराष्ट्र के नेता अजित पवार, जाने क्यों हैं इतने लोकप्रिय
Maharashtra DCM Profile: अजित पवार का नाम महाराष्ट्र के प्रमुख नेताओं में गिना जाता है. हालांकि अब वो एनसीपी प्रमुख शरद पवार का साथ छोड़ महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बन गए हैं.
अजित पवार (फाइल फोटो)
1/10

अजित पवार एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बड़े भाई अनंतराव पवार के बेटे हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में शामिल होकर उन्होंने उपमुख्यमंत्री का पदभार संभाल लिया है. अपने राजनीतिक जीवन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री होने के अलावा, वह महाराष्ट्र के वित्त मंत्री भी रह चुके है.
2/10

अजित पवार बारामती सीट से विधायक हैं और तीसरी बार डिप्टी सीएम बने हैं. 2019 में वो सिर्फ 80 घंटे के लिए डिप्टी सीएम बने थे. बाद में महा विकास अघाड़ी की सरकार में डिप्टी सीएम रहे और अब फिर से डिप्टी सीएम बन गए हैं.
Published at : 05 Jul 2023 11:04 PM (IST)
और देखें


























