एक्सप्लोरर
प्याज ही नहीं, इन चीजों से भी नहीं लगती है लू- नाम नहीं जानते होंगे नाम
गर्मियों में लू से बचाव के लिए प्याज के अलावा भी कई चीजे हैं, जो शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और हीट स्ट्रोक से बचाते हैं. आइए जानते हैं-
हीट स्ट्रोक यानि लू से बचने के लिए अधिकतर लोग प्याज को अपने जेब में रखते हैं. वहीं, कच्चे प्याज का सेवन भी करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज के अलावा कई ऐसी चीजें होती हैं, जिससे लू से बचाव किया जा सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में-
1/6

सत्तू - सत्तू गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने वाला एक सस्ता और असरदार उपाय है. इसमें नींबू और काला नमक मिलाकर पीने से तुरंत ऊर्जा मिलती है और शरीर हाइड्रेट रहता है.
2/6

खीरा और ककड़ी - ये दोनों सब्जियां 95% पानी से भरपूर होती हैं, जिससे शरीर का तापमान कंट्रोल में रहता है. गर्मियों में लू से बचने के लिए आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं.
3/6

तरबूज - तरबूज गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए सबसे बेहतरीन फल है. इसके सेवन से लू, थकावट और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद मिलती है.
4/6

दही और पुदीना का रायता - दही प्रोबायोटिक होता है और पुदीना ठंडक देने वाला नेचुरल कूलर. दही और पुदीना का रायता खाने से पाचन अच्छा रहता है और शरीर का तापमान संतुलित रहता है.
5/6

नारियल पानी - नारियल पानी एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा और ठंडक देती है. गर्मियों में पसीने से जो मिनरल्स निकल जाते हैं, नारियल पानी उन्हें वापस लाता है.
6/6

बेल का शरबत - बेल का गूदा निकालकर उसका शरबत बनाएं. ये पाचन को सुधारता है और शरीर में ठंडक बनाए रखता है. साथ ही लू से बचाने में भी बेहद असरदार साबित हो सकता है.
Published at : 22 Apr 2025 01:55 PM (IST)
और देखें























