टीवी एक्ट्रेस Tina Dutta ने करवाया ईद के लिए फोटोशूट, ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखीं खूबसूरत
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 15 May 2021 12:17 PM (IST)
टीना दत्ता
1/6
छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस टीना दत्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है. कुछ दिनों पहले उनकी कुछ बिकिनी फोटोज खूब वायरल हुई थी. वहीं अब उन्होंने हाल ही में ईद के लिए फोटोशूट करवाया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है.
2/6
टीना सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ हर वक्त जुड़ी रहती हैं. और उनके लिए अपनी नई फोटोज और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं.
3/6
हाल ही में टीना ने ट्रेडिशनल ड्रेस में ईद के लिए एक फोटोशूट करवाया था. और उसकी फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है.
4/6
इस फोटोज में टीना लहंगा पहने नजर आ रही हैं. एक फोटो में उन्होंने सी ग्रीन लहंगे के साथ व्हाइट ब्लाउज कैरी किया है. और दूसरी फोटो में वो क्रीम लहंगे के साथ मेहरून ब्लाउज पहने नजर आ रही है.
5/6
सभी फोटोज में टीना की खूबसूरती देखते ही बन रही है. फैन भी उनकी अदाओं के दीवाने बन गए है. उनकी फोटोज पर अभी तक लाखों लाइक्स आ चुकें हैं
6/6
इन फोटोज को शेयर करते हुए टीना ने लिखा कि, कई बार इंडोनेशिया जाने के बाद, इस साल इसे वर्चुअली करना पड़ा. इस बार हमने इंडिया में ही ईद का शूट किया. लेकिन हमेशा इतने प्यार से हमें विश करने के लिए इंडोनेशिया का बहुत बहुत शुक्रिया. और आपका प्यार हमारे लिए खास है. ईद मुबारक