हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीमनोरंजनबॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका को श्रुति हासन ने खास अंदाज में विश किया बर्थडे, बताया उन्हें अपनी जिंदगी का फरिश्ता
बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका को श्रुति हासन ने खास अंदाज में विश किया बर्थडे, बताया उन्हें अपनी जिंदगी का फरिश्ता
Written By : ABP Live | Updated at : 31 Mar 2022 09:25 AM (IST)
श्रुति हासन
1/6
किसे नहीं पसंद होगा कि जन्मदिन जैसे मौकों पर आपका सबसे करीबी इंसान आपके साथ हो और अपनी मौजूदगी से उसे और खास बना दे. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि साउथ अभिनेत्री श्रुति हासन ने अपने बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका संग उनके जन्मदिन पर कुछ बेहद स्पेशल मोमेंट्स की झलकियां दिखाई हैं
2/6
श्रुति हासन ने बैक टू बैक कई तस्वीरें शेयर की हैं. जिसके जरिए उन्होंने अपने पार्टनर को खूबसूरत अंदाज में बर्थडे विश किया है. उन्होंने शांतनु को अपनी जिंदगी का फरिश्ता करार दिया है.
3/6
श्रुति हासन द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में आप देख सकते हैं. वह बखूबी अपने बॉयफ्रेंड पर प्यार लुटाती दिख रही हैं. कहीं वह उन्हें प्यार से निहार रही हैं तो किसी में उनके बेहद करीब नजर आ रही हैं.
4/6
एक तस्वीर में पीछे हैप्पी बर्थडे का टैग लगा हुआ है और एक्ट्रेस अपने पार्टनर के गौद में बैठे प्यार से उन्हें देख रही हैं. इन झलकियों के साथ वह लिखती हैं, 'मैं हर दिन आपको जानने के लिए आभारी हूं. जन्मदिन की आपको ढ़ेरों शुभकामनाएं. मेरी जिंदगी में फरिशता बनकर आने के लिए बहुत शुक्रिया'.
5/6
वैसे यह कोई पहली बार नहीं है, श्रुति हासन आए दिन बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका के साथ अपनी लवी-डवी मोमेंट्स को शेयर करती हैं.
6/6
दोनों लंबे समय से एक दूसरे के साथ हैं. ऐसे में फैंस को भी इन्हें शादी के बंधन में बंधते देखने का बेसब्री से इंतजार है.