एक्सप्लोरर
'एनिमल' ने बनाया स्टार तो 25 गुना बढ़ी तृप्ति डिमरी की फीस, जाह्ववी-अनन्या को भी छोड़ा पीछे
Tripti Dimri Film Fees: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. कम वक्त में उन्होंने अपना मुकाम बनाया और अब वे बहुत जल्द साउथ डेब्यू करने जा रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों प्रभास स्टारर फिल्म 'स्पिरिट' में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करने को लेकर खबरों में हैं. एक्ट्रेस ने 24 मई को एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म का हिस्सा बनने की अनाउंसमेंट की थी. अब खबरें हैं कि 'स्पिरिट' के लिए एक्ट्रेस ने मोटी रकम वसूल की है.
1/7

तृप्ति डिमरी ने श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद वे श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'पोस्टर बॉयज' में भी दिखाई दी थीं.
2/7

इसके बाद तृप्ति ने बाबिल खान के साथ 'कला' और अविनाश तिवारी के साथ 'बुलबुल' जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन उन्हें असल पहचान साल 2023 में मिली.
Published at : 25 May 2025 04:29 PM (IST)
और देखें

























