हिंदी न्यूज़फोटो गैलरीबॉलीवुडRaj Kaushal की पहली बरसी पर मंदिरा बेदी का भावुक पोस्ट, 'आसमान तुम्हारे लिए रोता रहा जैसे हम रो रहे थे'
Raj Kaushal की पहली बरसी पर मंदिरा बेदी का भावुक पोस्ट, 'आसमान तुम्हारे लिए रोता रहा जैसे हम रो रहे थे'
Written By : ABP Live | Updated at : 01 Jul 2022 01:04 PM (IST)
मंदिरा बेदी- राज कौशल
1/7
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल के निधन को एक साल हो गया है. 30 जून 2021 को कार्डियक अरेस्ट से राज कौशल का निधन हो गया था.
2/7
ज़ाहिर है मंदिरा के लिए पति की मौत किसी सदमे से कम नहीं थी, एक ऐसा सदमा जिससे वो एक साल बाद भी निकल नहीं पाई हैं.राज की पहली बरसी पर मंदिरा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनके जरिए उन्होंने अपना दर्द बयां किया है.
3/7
मंदिरा ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वो अपने बच्चों के साथ गुरुद्वारे में नज़र आ रही हैं. वहीं कुछ पोस्ट में राज की फोटो भगवान की तस्वीरों के साथ रखी हुई है.
4/7
प्रेयर मीट की तस्वीरें शेयर करते हुए मंदिरा ने लिखा, '2 दिन की इबादत और तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार. राज.. आसमान सारा दिन तुम्हारे लिए रोता रहा. जैसे हम रो रहे थे. आप जहां भी हों.. आप शांति से रहें और प्यार से घिरे रहें'
5/7
मंदिरा के इस पोस्ट से उनका दर्द साफ ज़ाहिर हो रहा है कि वो आज तक उससे ऊभर नहीं पाई हैं. हालांकि तस्वीरों में उनके चेहरे पर मुस्कुराहट दिख रही है.
6/7
आपको बता दें कि मौत से कुछ घंटे पहले तक राज की तबीयत बिल्कुल ठीक थी. राज ने मंदिरा और अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी, लेकिन फिर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और हॉस्पिटल पहुंचने पर पता चला कि राज इस दुनिया में नहीं रहे.
7/7
मंदिरा बेदी अक्सर राज कौशल के साथ अपनी तस्वीरें शेयर किया करती थीं. दोनों के हैप्पी मूमेंट्स की तमाम तस्वीरें आप मंदिरा बेदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देख सकते हैं