Sanchita Bashu ने बताया कि उन्हें हैदराबाद में रहते हुए Thukra Ke Mera Pyaar के ऑडिशन का मेल मिला था। हिंदी में काम करने की चाहत की वजह से उन्होंने उसी रात 3 बजे तक अपना ऑडिशन रिकॉर्ड करके भेज दिया। करीब एक महीने बाद उन्हें मुंबई बुलाया गया, जहां उन्हें बताया गया कि JioHotstar ने उन्हें शो के लिए फाइनल कर लिया है। इस खुशखबरी के बाद Sanchita Bashu ने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए और फिर मुंबई शिफ्ट होकर अपने नए सफर की शुरुआत की