Actresses Pregnancy: बिन ब्याही मां बनीं ये अभिनेत्रियां, कुछ ने तो अब तक नहीं की शादी
Written By : ABP Live | Updated at : 23 Jan 2022 07:05 PM (IST)
एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी
1/8
एक वो समय भी था जब एक्ट्रेस अपने करियर की वजह से अपनी शादी और बच्चों के बारे में कई बार सोचा करती थीं. अब एक्ट्रेसेस अपनी शादी से लेकर अपनी प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात करने लगीं. इन्हीं कई बदलाव के साथ अब बॉलीवुड में एक और बदलाव काफी तेजी से हो रहा है और वो है शादी से पहले मां बनने का ट्रेंड. कई ऐसी एक्ट्रेसेस है जो शादी से पहले भी बच्चें को जन्म दें चुकी हैं. देखिए जरा..
2/8
एक्ट्रेस नीना गुप्ता शादी से पहले मां बन गई थीं. उन्होंने मसाबा गुप्ता को जन्म दिया था.
3/8
अंगद बेदी से जल्दबाज़ी में की शादी से पहले ही नेहा प्रेगनेंट थीं और यह ख़बर खुद अंगद ने बताई थी.
4/8
एक्ट्रेस कल्की कोचलिन इजरायली क्लासिल पियानिस्ट बॉयफ़्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ रह रही है. लिव इन में रहने के दौरान दोनों एक बच्चे के माता-पिता बने हैं. दोनों ने अब तक शादी नहीं की है.
5/8
एक्ट्रेस महिमा चौधरी की जल्दबाज़ी में की गई शादी किसी की समझ में नहीं आई थी लेकिन जब शादी के बाद जल्द ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया तब सबको समझ में आ गया कि वह शादी से पहले ही गर्भवती थीं .
6/8
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने जब 1996 में बोनी कपूर से शादी रचाई तो वो 7 महीने की प्रेगनेंट थीं और शादी के चंद महीनों बाद ही उन्होंने जाह्नवी कपूर को जन्म दिया.
7/8
एमी जैक्सन भी बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ के बच्चे की मां बन चुकी हैं.
8/8
गैब्रिएला डेमिट्रिएड्स भी बिना शादी के अर्जुन रामपाल के बच्चे की मां बन चुकी हैं. दोनों के बेटे का नाम अरिक है.