एक्सप्लोरर
पिता मील में करते थे काम, कभी गाना गाकर किया गुजारा, आज करोड़ों की मालकिन है ये भोजपुरी सिंगर
Bhojpuri Singer Shilpi Raj Life Struggle: भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक गाने देने वाली सिंगर काफी चर्चा में रहती हैं. गरीबी के दिनों में पली बढ़ी गायिका आज करोड़ों की मालकिन हैं.
Bhojpuri Singer Shilpi Raj Life Struggle: भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में कई बेहतरीन कलाकार हैं. जिनको देश ही नहीं विदेशों में भी दुनिया पहचानती है. उनकी फिल्में और गाने दूर-दूर तक मशहूर हैं, जिनको लोग पसंद करते हैं. भोजपुरी सिनेमा में एक ऐसी सिंगर हैं, जिन्होंने बेहद गरीबी भरे दिन देखे हैं, स्कूलों में गाना गाया है और आज के समय में वह इस इंडस्ट्री की काफी जानी-मानी सिंगर हैं, चलिए इनके बारे में बताते हैं.
1/8

भोजपुरी सिनेमा की इस सिंगर का नाम है शिल्पी राज. उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली शिल्पी राज के लिए मुंबई तक का सफर आसान नहीं था.
2/8

शिल्पी राज ने बहुत ही छोटी उम्र में गाने की शुरुआत कर दी थी. महज 15 साल की उम्र से ही वह गाना गाने लगीं थीं. सिंगर ने काफी गरीबी के दिन देखे हैं.
3/8

शिल्पी राज के पिता मील में नौकरी करते थे और मां नर्सरी में काम करके घर चलाती थीं. सिंगर को बचपन से ही गाने का शौक था.
4/8

शिल्पी राज स्कूल फंक्शन और स्टेज शो में भी गाना गाती थीं. उनकी आवाज इतनी अच्छी थी कि लोग बचपन से ही आवाज को पसंद करने लगे थे. शिल्पी राज को भोजपुरी की नेहा कक्कड़ कहा जाता है.
5/8

छोटी ही उम्र में शिल्पी राज का गाना भुकुर भुकुर रिलीज हुआ था, जो कि बहुत पॉपुलर हुआ था. इस गाने को शिल्पी ने साल 2017 में गाया था.
6/8

इसके बाद तो वह नहीं रुकीं और उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं. अब तक करीब 150 से ज्यादा गाने गाने वाली शिल्पी राज के गानों के व्यूज मिलियन्स में होते हैं.
7/8

शिल्पी राज लग्जरी लाइफस्टाइल की शौकीन हैं. वह अपने गानों की शूटिंग विदेशों में जाकर भी करती हैं.
8/8

नेटवर्थ की बात करें तो उनकी नेटवर्थ तीन से चार करोड़ के आसपास है. शिल्पी राज अपने हर गाने के लिए 30 हजार से 40 हजार तक चार्ज करती हैं.
Published at : 16 Jul 2024 01:11 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
बॉलीवुड
क्रिकेट























