Jobs 2023: असिस्टेंट मैनेजर के 45 पद पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
IRDAI की तरफ से असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली गई है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर 10 मई 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं.
Written By : ABP Live | Updated at : 11 Apr 2023 09:29 PM (IST)
असिस्टेंट मैनेजर के 45 पद पर निकली वैकेंसी.
1/5
IRDAI Recruitment 2023: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की थी. जिसके अनुसार संस्थान में 45 पद पर भर्ती होनी है. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से प्रारम्भ हो गई है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भर्ती के लिए आधिकारिक साइट ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 मई है.
2/5
रिक्ति विवरण: इस भर्ती अभियान के जरिए संस्थान में असिस्टेंट मैनेजर (AM) के 45 रिक्ति पद पर भर्ती होनी है.
3/5
आयु सीमा: अधिसूचना के अनुसार भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
4/5
आवेदन शुल्क: भर्ती के लिए आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे. जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये रखा गया है.
5/5
ऐसे करें आवेदन: उम्मीदवार आईबीपीएस पोर्टल ibps.in पर जाएं. होमपेज पर IRDAI भर्ती 2023 पर क्लिक करें और आवेदन कर लें.