इंडिया पोस्ट ने निकाली इन पद पर भर्तियां, 63 हजार मिलेगा वेतन
Jobs: ये अभियान इंडियन पोस्ट में कई अलग-अलग पद पर भर्ती के लिए आयोजित किया जा रहा है. जिसके लिए उम्मीदवार 09 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं.
Written By : ABP Live | Updated at : 30 Dec 2022 04:22 PM (IST)
इंडिया पोस्ट भर्ती 2023 (सोर्स: एबीपी ग्राफिक्स)
1/7
India Post Recruitment 2023: भारतीय डाक विभाग ने कई पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 जनवरी 2023 है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाना होगा. ये अभियान मैकेनिक, एमवी इलेक्ट्रीशियन, कॉपर और टिन स्मिथ और अपहोल्स्टर सहित आदि पर भर्ती करेगा.
2/7
रिक्ति विवरण: इस अभियान के जरिए एमवी मैकेनिक के 4 पद, एमवी इलेक्ट्रीशियन (स्किल्ड), कॉपर एंड टिन स्मिथ, अपहोल्स्टर के 1-1 पद भर्ती की जाएगी.
3/7
योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 8वीं पास होना चाहिए. इसके अलावा अभ्यर्थी के पास किसी भी तकनीकी संस्थान से संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट होना चाहिए.
4/7
आयु सीमा: भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष होनी चाहिए.
5/7
आवेदन शुल्क: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 100 रुपये का शुल्क देना होगा.
6/7
सैलरी: चयनित उम्मीदवार को 19900 रुपये से लेकर 63200 रुपये का वेतन दिया जाएगा.
7/7
यहां भेजें आवेदन पत्र: अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फॉर्म को ‘द सीनियर मैनेजर (जेएजी), मेल मोटर सर्विस, नंबर 37, ग्रीम्स रोड, चेन्नई- 600006’ के पते पर स्पीड पोस्ट करना होगा.