एक्सप्लोरर

IOCL Recruitment 2025: सरकारी इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका, IOCL ने निकाली JE भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी

IOCL Jobs 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. उम्मीदवार 28 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 28 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. कंपनी ने साफ कर दिया है कि यह फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरा जाएगा. इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार iocl.com या ibpsonline.ibps.in/ioclsep25/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

1/6
इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता डिप्लोमा रखी गई है. सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह आवश्यक है कि उन्होंने संबंधित विषय में डिप्लोमा कम से कम 65 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया हो. वहीं आरक्षित वर्ग को इसमें 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी और उन्हें केवल 55 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता होगी. आयु सीमा की बात करें तो एक जुलाई 2025 तक सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की उम्र 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के युवाओं को आयु सीमा में सरकार के नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी.

2/6
भर्ती प्रक्रिया को लेकर IOCL ने तीन चरण तय किए हैं. सबसे पहले उम्मीदवारों की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी परीक्षा होगी, इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और ग्रुप टॉक के जरिए उनकी संवाद क्षमता और सोच को परखा जाएगा. अंतिम चरण में पर्सनल इंटरव्यू होगा, जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करने वाले ही नौकरी के पात्र बनेंगे.

3/6
वेतनमान की बात करें तो IOCL ने इस पद के लिए काफी आकर्षक पैकेज तय किया है. चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये से लेकर 1,20,000 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा. इतनी बड़ी सरकारी कंपनी में इतना अच्छा वेतनमान युवाओं के लिए इस अवसर को और भी खास बना रहा है. यही कारण है कि इस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

4/6
अब बात करें आवेदन शुल्क की तो सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन बिल्कुल निशुल्क रखा गया है. इसका मतलब है कि ये वर्ग बिना किसी शुल्क के फॉर्म भर सकते हैं और चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.

5/6
आवेदन की प्रक्रिया को कंपनी ने आसान बना दिया है. उम्मीदवार बिना किसी एजेंट या कैफे के सहारे खुद ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा. मांगी गई जानकारी भरने के बाद रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा सकता है. इसके बाद अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी.

6/6
आवेदन पत्र में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे और यदि शुल्क लागू हो तो ऑनलाइन फीस भी जमा करनी होगी. सब कुछ पूरा होने के बाद आवेदन पत्र को सबमिट कर दिया जाएगा. इसके साथ ही कंपनी ने सलाह दी है कि उम्मीदवार अपने भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें. फॉर्म का प्रिंट आउट निकालने की अंतिम डेट 13 अक्टूबर 2025 तय की गई है.

शिक्षा फोटो गैलरी

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonia Sehrawat: कॉकरोच पर इंस्टा स्टोरी लगाने वाली सोनिया सहरावत की सैलरी कितनी, RAF में कैसे मिलती है जॉब?
कॉकरोच पर इंस्टा स्टोरी लगाने वाली सोनिया सहरावत की सैलरी कितनी, RAF में कैसे मिलती है जॉब?
OMR में 305 नंबर, रिजल्ट में सिर्फ 64! NEET रिजल्ट की कहां करें शिकायत, क्या दोबारा होगी जांच?

Ex Agniveer Reservation: एक्स-अग्निवीरों को नई भर्ती में 50% आरक्षण, भर्ती से लेकर उम्र, सैलरी और नौकरी तक जानें डिटेल
एक्स-अग्निवीरों को नई भर्ती में 50% आरक्षण, भर्ती से लेकर उम्र, सैलरी और नौकरी तक जानें डिटेल
Bank Job:  बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, IBPS PO और SO भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख
बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, IBPS PO और SO भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?

'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप

'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार

Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया

पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'

Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget