एक्सप्लोरर
CRPF की परीक्षा में PM मोदी के नाम से जारी हुआ एडमिट कार्ड
उत्तर प्रदेश के रामपुर में सीआरपीएफ सेंटर पर हेड कॉन्स्टेबल की भर्ती परीक्षा के लिए जारी किए गए ऐडमिट कार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी होने से हड़कम्प मच गया. किसी शरारती प्रार्थी ने ऑन लाइन भरे गये फार्म में अपने फोटो की जगह प्रधानमंत्री का फोटो लगा दिया और सीआरपीएफ की वेब साईट से उसका परीक्षा प्रवेश पत्र भी जारी हो गया. जब चैकिंग में ये एडमिट कार्ड सामने आया तो अधिकारी हैरान रह गये. सीआरपीएफ में हैड कांस्टेबिल के लिए ये परीक्षा 15 जुलाई को हुई लेकिन अभी तक सीआरपीएफ उस शरारती प्रार्थी का कोई पता नहीं लग पाया है. अब सीआरपीएफ के डीआईजी इस मामले की शिकायत पुलिस में करने की बात कर रहे हैं ताकि शरारती व्यक्ति को पकड़ा जा सके.
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
विश्व
बॉलीवुड



























