Mahindra Thar की दिल जीत लेने वाली 10 तस्वीरें, देखकर कहेंगे 'वाह'
Written By : ABP Live | Updated at : 09 Feb 2022 08:47 AM (IST)
महिंद्रा थार
1/10
Mahindra Thar Design Photos: महिंद्रा थार की देश में काफी फैन फॉलोइंग है. इसकी सफलता की बात करें तो महिंद्रा थार जनवरी 2022 में कंपनी के लिए सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल के रूप में उभरी है. चलिए इसकी कुछ तस्वीरें देखते हैं और इसके बारे में जानते हैं.
2/10
भारतीय वाहन निर्माता ने पिछले महीने थार एसयूवी की 4,646 इकाइयां बेचीं हैं जबकि जनवरी 2021 में 3,152-यूनिट की बिक्री हुई थी. बिक्री में 47 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
3/10
हालांकि, इस कार का वेटिंग पीरियड भी करीब एक साल का चल रह है यानी अगर आप आज कार बुक करते हैं तो करीब एक साल बाद आपको कार मिलेगी.
4/10
महिंद्रा थार दो वेरिएंट- LX और AX ऑप्शनल में आती है. इसके LX वेरिएंट में आपको पेट्रोल और डीजल, दोनों ट्रिम मिलते हैं.
5/10
LX वेरिएंट में ऑटोमेटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है. AX ऑप्शनल में ऐसा नहीं है. AX ऑप्शनल में आपको सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है.
6/10
LX वेरिएंट की शुरुआती कीमत 13,79,309 रुपये (पुणे में एक्स शोरूम) है. AX ऑप्शनल की शुरुआती कीमत 13,17,779 रुपये (पुणे में एक्स शोरूम) है.
7/10
LX में आपको कन्वर्टिबल सॉफ्ट टॉप (डीजल एमटी और एटी, पेट्रोल एटी के साथ) और हार्ड टॉप मिलता है.
8/10
LX में एचवीएसी, टचस्क्रीन, डीआरएल, अलॉयज, 4WD, MLD, BLD और R18 A/T टायर, ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम चालक, ईएसपी, रोल केज, 2 एयरबैग और एबीएस फीचर मिलते हैं.
9/10
वहीं, AX ऑप्शनल में कुछ फीचर्स LX वेरिएंट के समान ही हैं जबकि कुछ अलग फीचर्स भी हैं.
10/10
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, AX ऑप्शनल की कीमत के आधार पर 20,482 रुपये प्रति महाने से ईएमआई शुरू होती है.