Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
Sigma OTT Release: सीएम विजय के बेटे जेसन संजय की पहली डायरेक्शन फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. यहां जान सकते हैं कि इसे कब और कहा डिजिटिल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला की फिल्म 'सिग्मा' में डकैती, एक्शन और कॉमेडी का ब्लेंड है. कहानी एक रेडियो होस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खतरनाक आपराधिक नेटवर्क में फंस जाता है. जेसन संजय द्वारा निर्देशित यह फिल्म, उनके निर्देशन करियर की पहली फिल्म है. सिनेमाघरों में अपनी रिलीज़ पूरी करने के बाद, अब ये फिल्म डिजिटल स्ट्रीमिंग के ज़रिए दर्शकों तक पहुंचने की तैयारी कर रही है.
'सिग्मा' ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी?
जो लोग 'सिग्मा'को थिएटर में हीं देख पाए वे अब इस फिल्म को घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. बता दें कि तमिल हीस्ट एक्शन-कॉमेडी फ़िल्म 'सिग्मा' 30 अक्टूबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में स्ट्रीम होगी जिससे ये ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को पहुंच सकेगी.
'सिग्मा' की कास्ट और क्रू
2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई इस तमिल फ़िल्म में संदीप किशन 'गुरु' के मुख्य किरदार में हैं, जबकि फारिया अब्दुल्ला भी फिल्म की मुख्य कलाकारों में शामिल हैं. सपोर्टिंग एक्टर्स में राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, अनबू थसन, योग जापी, मगलक्ष्मी, शीला राजकुमार, कमलेश और किरण कोंडा शामिल हैं.
जेसन संजय ने 'सिग्मा' को लिखा और निर्देशित किया है. इस फिल्म को लाइका प्रोडक्शंस और जेएसजे मीडिया एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले सुबास्करन ने प्रोड्यूस किया है. थमन एस ने म्यूजिक दिया है, कृष्णन वसंत ने सिनेमैटोग्राफी संभाली है और प्रवीण केएल ने एडिटिंग की है.
‘सिग्मा’ की कहानी
इसकी कहानी गुरु नाम के एक रेडियो होस्ट की है, जो अपने पिता के कर्ज से जूझ रहा है और अपने पुश्तैनी घर को बचाने की कोशिश कर रहा है. पैसों की तलाश में वह अंडरग्राउंड जुए की दुनिया में कदम रखता है, जहां उसे एक पेन ड्राइव मिलती है. इस पेन ड्राइव में 500 करोड़ रुपये की सिंथेटिक ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़ी जानकारी होती है. इसके कारण गुरु का सामना अंडरवर्ल्ड के कोतलापट्टी वीरय्या रेड्डी और उसके साथी एझिल से हो जाता है. अपनी जिंदगी में आए इस अनएक्सपेक्टेड मोड़ के बाद, गुरु पलटवार करने का फैसला करता है और इस ताकतवर नेटवर्क से भिड़ने के लिए निकल पड़ता है.




















