एक्सप्लोरर
Akshaya Tritiya 2025 Daan: अक्षय तृतीया पर इन चीजों का दान बना सकता है धनवान
Akshaya Tritiya 2025 Daan: अक्षय तृतीया 2025 पर खरीदारी के साथ ही दान को भी शुभ माना गया है. इस दिन दान करने से कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए इस दिन किन वस्तुओं का दान करना चाहिए.
अक्षय तृतीया 2025
1/6

अक्षय तृतीया 2025 को 30 अप्रैल, बुधवार के दिन मनाई जाएगी. यह दिन हिन्दू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन किया गया दान कभी व्यर्थ नहीं जाता और इसका फल जीवनभर अक्षय बना रहता है. अक्षय तृतीया पर विशेष रूप से अन्न, वस्त्र, सोना-चांदी आदि का दान करने से अत्यधिक पुण्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.
2/6

अक्षय तृतीया के दिन अन्न का दान करना सबसे श्रेष्ठ माना गया है. शास्त्रों में भी कहा गया है कि "अन्नदानं परमं दानं". इस दिन भूखे को भोजन कराना या अन्न का दान करने से मां अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त होती है. इससे घर में कभी भी अन्न या खाद्य सामग्री की कमी नहीं होती और परिवार में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है.
Published at : 29 Apr 2025 12:51 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
जम्मू और कश्मीर
इंडिया
क्रिकेट




























