एक्सप्लोरर

Chandryaan-3: साइकिल पर पहला रॉकेट! कैसे चांद तक पहुंचा ISRO, पढ़ें पूरी कहानी

Chandryaan-3 Landing:आज भले ही भारत चांद पर पहुंच गया है, लेकिन यह सफर इतना आसान नहीं रहा. यहां तक पहुंचने के लिए हिंदुस्तान के वैज्ञानिकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

Chandryaan-3 Update: चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल 'विक्रम' की बुधवार (23 अगस्त) को चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग हो गई है. इसके साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है. चंद्रयान-3 की सफलता से पूरा देश गदगद हैं और देशभर में जश्न मनाया जा रहा है. वही, पूरी दुनिया नतमस्तक होकर हिंदुस्तान के इस कमाल को सलाम कर रही है.

आज भले ही भारत चांद पर पहुंच गया है, लेकिन यह सफर इतना आसान नहीं रहा. यहां तक पहुंचने के लिए हिंदुस्तान के वैज्ञानिकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा.भारत ने आज से कई साल पहले चांद पर पहुंचने का ख्वाब देखा था.
 
एक वक्त था जब स्पेसक्राफ्ट की लॉन्चिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान बैलगाड़ी की मदद से पहुंचाया जाता था और आज चांद पर कदम रखकर हमने दुनिया को बता दिया है कि भारत किसी भी मामले में कम नहीं है.बता दें कि अंतरिक्ष में उड़ान भरने की दौड़ में भारत बहुत देर से शामिल हुआ था और उसने बेहद सीमित संसाधनों के साथ दौड़ना शुरू किया था.

स्पेस का सिकंदर बनने के होड़

दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से ही रूस और अमेरिका स्पेस का सिकंदर बनने के लिए बेताब हो गए थे. दोनों देश एक दूसरे को पीछे छोड़ने के लिए पैसा पानी की तरह बहा रहे थे. सबसे पहले 1957 में रूस ने अंतरिक्ष में कदम रखा. इसके बाद अमेरिका भी रूस के पीछे-पीछे चांद पर पहंच गया.आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि 1969 में अमेरिका ने अपोलो-11 मिशन पर 2 लाख करोड़ खर्च किए थे. 

वहीं, अगर बात करें भारत की स्पेस की दुनिया में हिंदुस्तान का सफर शुरू केरल के तट थुंबा से शुरू हुआ था.  भारत ने 21 नवंबर 1963 को अपने पहले साउंडिंग रॉकेट को लॉन्च किया था. उस वक्त दुनिया के किसी देश ने कल्पना भी नहीं की थी कि भारत एक दिन अंतरिक्ष में ऐसी उड़ान भरेगा जो सबके लिए मिसाल बन जाएगी. 

बिशप के घर को प्रयोगशाला बनाया

बता दें कि केरल का थुंबा मछुआरों का गांव था. यहां एक चर्च के आगे खाली जगह से  रॉकेट लॉन्च किया गया था और चर्च के बिशप के घर को प्रयोगशाला बनाया गया था. इतना ही नहीं उस समय भारत ने स्पेस में विमान भेजने के लिए नासा से रॉकेट लिया था.
 
साइकिल से पहुंचे रॉकेट पार्ट्स

उस समय देश में ट्रांसपोर्टेशन के पर्याप्त साधन तक नहीं थे. जिसकी वजह से रॉकेट के हिस्से को साइकिल की मदद से लॉन्चिंग की जगह पर पहुंचाया गया था. केरल के थुंबा से पहला रॉकेट लॉन्च होने के 6 साल बाद 15 अगस्त 1969 को इसरो की स्थापना की गई थी.

1971 में श्रीहरिकोटा में स्पेस सेंटर बना 

इसके बाद 1971 में श्रीहरिकोटा में स्पेस सेंटर बना था, जिसे आज सतीश धवन अंतरिक्ष सेंटर के नाम से जाना जाता है. अब यहीं से सभी सैटेलाइट्स को लॉन्च किया जाता है. 19 अप्रैल 1975 को इसरो ने अपना पहला सैटेलाइट आर्यभट्ट लॉन्च किया.

इसरो ने कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च किया

1977 में सैटेलाइट टेलीकम्युनिकेशन एक्सपेरिमेंट प्रोजेक्ट शुरु हुआ
जो टीवी को गांव-गांव तक लेकर गया. 18 जुलाई 1980 को पहला स्वदेशी सैटेलाइट एसएलवी- 3 लॉन्च किया और 1981 में इसरो का पहला कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च हुआ.
 
बैलगाड़ी से लाए गए पेलोड

गौरतलब है कि 1981 में इसरो को कम्युनिकेशन सैटेलाइट के लिए एक टेस्ट करना था और पेलोड ले जाने के लिए बैलगाड़ी की मदद लेनी पड़ी थी.
आखिरकार, तीन साल बाद वो मौका आया जब पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री के तौर पर राकेश शर्मा ने 8 दिन स्पेस में बिताए.

भारत ने अपना जीपीएस सिस्टम बनाया

जब कारगिल युद्ध में दुश्मन की लोकेशन का पता लगाने के लिए अमेरिका के जीपीएस की जरूरत पड़ी थी तब अमेरिका ने मदद से साफ इंकार कर दिया और तब हिंदुस्तान ने ठाना था कि वे अब अपना जीपीएस बनाकर रहेगा.  भारत समेत दुनिया के चुनिंदा देशों के पास अपना खुद का नेविगेशन सिस्टम है. 

भारत का चंद्रयान-1 मिशन

इतना ही नहीं साल 2008 में भारत ने चंद्रयान-1 का मिशन शुरू किया और 25 सितंबर 2009 को भारत ने दुनिया को बताया कि उसने चंद्रमा की सतह पर मौजूद पानी का पता लगाया है. उस वक्त विश्व ने हिंदुस्तान को सलाम किया.

इसरो ने मिशन मार्स लॉन्च किया 

2013 में इसरो ने मिशन मार्स लॉन्च किया 24 सितंबर 2014 को भारत इस तरह के अभियान में पहली बार में ही सफल होने वाला इकलौता देश बन गया. इस मिशन के साथ भारत ने दुनिया को ये बता दिया कि किस तरह बेहद कम लागत में बड़े से बड़े मिशन को कामयाब करने में वो सक्षम है.

400 करोड़ में भेजा मंगलयान

मंगल तक जाने पर भारत को प्रति किलोमीटर 7 रुपए का खर्च आया था.आम तौर पर ऑटो का किराया इससे ज्यादा होता है मंगलयान की लागत सिर्फ 400 करोड़ थी. आप सुनकर दंग रह जाएंगे कि चंद्रयान-3 की लागत मिशन इंपासिबल 7 की लागत का सिर्फ एक चौथाई यानि 25 फीसदी है.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3 Land: चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर पहुंचने के साथ ही क्या रिकॉर्ड बने और क्या टूट गए? समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सरकार ने NCPI सांसदों को दिया न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
सरकार का NCPI सांसदों को न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget