एक्सप्लोरर

डोगेश का इंसाफ! ना तारीख और ना ही सुनवाई, कुत्ते ने किया तुरंत फैसला- वीडियो वायरल

अब इस वीडियो पर लोग ठहाके लगा रहे हैं, मीम बना रहे हैं और कुछ तो कह रहे हैं ‘अब इंसाफ का ठेका डोगेश ने ले लिया है’. वीडियो देखने के बाद आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी.

कभी-कभी इंसाफ वर्दी नहीं, दांतों से भी मिल जाता है. और जब डोगेश नाम का कोई आवारा कुत्ता खुद को 'संविधान की आत्मा' मान ले तो फिर गुनहगार की खैर नहीं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक मजेदार और चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रेलवे स्टेशन पर पुलिस एक बदमाश को पकड़कर ले जा रही होती है, लेकिन उससे पहले कि अदालत कोई फैसला सुनाए, वहां खड़ा डोगेश फैसला सुना देता है. वो भी सीधा कूल्हों पर दांतों के जरिए! अब इस वीडियो पर लोग ठहाके लगा रहे हैं, मीम बना रहे हैं और कुछ तो कह रहे हैं ‘अब इंसाफ का ठेका डोगेश ने ले लिया है’. वीडियो देखने के बाद आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी.

पुलिस से पहले कुत्ते ने कर दिया इंसाफ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिस जवान रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक संदिग्ध या बदमाश शख्स को पकड़ता है और उसे अपने साथ ले जाने लगता है. इसी दौरान अचानक पास में घूम रहा एक कुत्ता, जिसे इंटरनेट वाले प्यार से 'डोगेश' बुला रहे हैं, उस शख्स के पास आता है और बिना किसी चेतावनी के उसके कूल्हों पर जोरदार तरीके से काट लेता है. काटते ही वो डोगेश वहीं खड़ा हो जाता है और उसकी चाल, उसकी निगाह और उसका स्टाइल देखकर ऐसा लगता है मानो वो कह रहा हो 'ये मेरा फर्ज था, अब तू जा जेल.' पुलिसवाले भी पहले कुछ समझ नहीं पाते, लेकिन फिर हंसी रोक नहीं पाते. आसपास मौजूद लोग इस नजारे को देखकर चौंकते भी हैं और हंसते भी हैं.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

यूजर्स लेने लगे मजे

यह पूरा घटनाक्रम किसी मोबाइल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. लोग कह रहे हैं कि ये था 'डायरेक्ट एक्शन', जहां केस फाइल करने से पहले ही डोगेश ने ‘बाइट’ कर दिया. कुछ यूजर्स ने लिखा ‘इतनी फुर्ती तो पुलिस में भी नहीं होती.’ तो कुछ बोले ‘इस डोगो को पुलिस ट्रेनिंग में शामिल कर लो.’ मीमर्स के लिए ये वीडियो अब खजाना बन गया है और डोगेश इंटरनेट का नया हीरो. वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
Jeep Overloaded With Passengers: एक जीप पर सारा मोहल्ला, ड्राइवर की स्किल देख घूम गया यूजर्स का दिमाग; देखें वीडियो
Video: एक जीप पर सारा मोहल्ला, ड्राइवर की स्किल देख घूम गया यूजर्स का दिमाग
VIDEO: और बन गई रील? नदी किनारे वीडियो बना रही थी लड़की, पैर फिसला और हो गया कांड
VIDEO: और बन गई रील? नदी किनारे वीडियो बना रही थी लड़की, पैर फिसला और हो गया कांड
Viral Video : गला फूलता रहा...फिर भी नहीं रुका ट्रम्पेट वादक, VIDEO वायरल
गला फूलता रहा...फिर भी नहीं रुका ट्रम्पेट वादक, VIDEO वायरल

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget