एक्सप्लोरर

हो गई तेरी बल्ले बल्ले..., अर्शदीप सिंह ने इंग्लैंड को यूं चिढ़ाया, ड्रा के बाद स्टेडियम में नाचे; वीडियो वायरल

India vs England Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा. देखना होगा कि क्या जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या अर्शदीप सिंह डेब्यू करेंगे?

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के द ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बड़ा सवाल ये हैं कि क्या जसप्रीत बुमराह खेलेंगे, या अर्शदीप सिंह डेब्यू करेंगे. अर्शदीप अभ्यास में चोटिल होने के बाद चौथे टेस्ट से बाहर हो गए थे, लेकिन अब पांचवे मैच के लिए फिट नजर आ रहे हैं. इस बीच तेज गेंदबाज का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अर्शदीप सिंह का वायरल वीडियो ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड का है, जहां भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट खेला गया था. इस टेस्ट की पहली पारी में 311 रनों की बढ़त हासिल करने और फिर भारत की दूसरी पारी के पहले ही ओवर में 2 विकेट लेने के बाद इंग्लैंड को जीत की उम्मीद थी. लेकिन संयम भरी बल्लेबाजी के कारण टीम इंडिया इस टेस्ट को ड्रा कराने में सफल रही.

अर्शदीप सिंह का डांस वीडियो वायरल

चौथा टेस्ट ड्रा पर समाप्त हुआ तो भारतीय खेमे में ख़ुशी की लहर थी, क्योंकि एक समय लगने लगा था कि भारत ये टेस्ट हारकर सीरीज भी गंवा देगी. फिर केएल राहुल (90), शुभमन गिल (103), वाशिंगटन सुंदर (101), रवींद्र जडेजा (107) ने इंग्लैंड के मंसूबों पर पानी फेर दिया, उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद अर्शदीप सिंह स्टेडियम की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए 'भांगड़ा' डांस कर रहे थे. इस दौरान भारतीय समर्थक चिल्लाकर ख़ुशी जाहिर कर रहे थे, इंग्लैंड टीम और उनके समर्थक मायूस थे.

क्या पांचवे टेस्ट में डेब्यू करेंगे अर्शदीप सिंह?

पांचवा टेस्ट जीतकर टीम इंडिया सीरीज को ड्रा पर समाप्त कर सकती है. लेकिन बड़ा सवाल ये हैं कि क्या जसप्रीत बुमराह इस टेस्ट में खेलेंगे? क्योंकि सीरीज से पहले उन्होंने कहा था कि वो सिर्फ 3 टेस्ट खेलेंगे, जो वो खेल चुके हैं. लेकिन अब पांचवा टेस्ट बहुत महत्वपूर्ण हो गया है, ऐसे में क्या वह अपनी प्लानिंग में बदलाव करेंगे या नहीं? अर्शदीप सिंह को भी पांचवे टेस्ट में डेब्यू का मौका मिल सकता है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget