एक्सप्लोरर

ये है दुनिया की 5 सबसे महंगी चाय, इतने में आप खरीद सकते है लग्जरी गाड़ी और बंगला

हमारे देश में टी लवर्स की कमी नहीं है. लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां चाय की कीमत इतनी है कि उससे आप लग्जरी कार या बंगला खरीद सकते हैं. आइये जानते हैं उनके बारे में.

भारत में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं  बल्कि एक पारंपरिक प्रतीक है. सुबह की चुस्की हो या मेहमानों की खातिरदारी, चाय हर घर की शान है. हर किसी को अलग अलग ब्रांड की चाय पसंद है. सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान एक कप चाय की चुस्की हर किसी को बड़ी राहत देती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसी चाय भी हैं. जिनकी कीमत इतनी है कि आप एक लग्जरी गाड़ी या फ्लैट खरीद सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे दुनिया की 5 सबसे महंगी चाय के बारे में, जिनके दाम सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं.

दा-होंग-पाओ-टी 

पहले नंबर पर है दा-होंग-पाओ-टी (Da-Hong Pao Tea) जो चीन के फुजियान प्रांत के वूई पहाड़ों में उगाई जाती है. इसे पीना किसी आम इंसान के बस के बस की बात नहीं वजह है इसकी कीमत. इसकी कीमत की बात करें तो ये लगभग 9 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम. जी हां, इतने में आप कोई लग्जरी फ्लैट या गाड़ी तक खरीद सकते हैं. इस चाय की खासियत की बात करें इसमें कई गंभीर बीमारियों को ठीक करने के गुण हैं जिसकी वजह से ये सबसे महंगी बिकती है.

पांडा डंग टी 

दूसरे नंबर पर है पांडा डंग टी(Panda Dung Tea) भी चीन में पाई जाती है. क्योंकि इस चाय को पांडा के गोबर से बनी खाद से उगाया जाता है इसलिए इसका नाम ऐसा पड़ा है. इसकी कीमत है लगभग 57 लाख रुपये प्रति किलोग्राम. इस चाय में हाई एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ कई बेनिफिट्स हैं जिसके चलते ये इतनी महंगी बिकती है. 

3. यलो गोल्ड बड्स टी 
तीसरे नंबर पर है सिंगापुर की यलो गोल्ड बड्स टी(Yellow Gold Buds Tea). इसकी पत्तियों पर 24 कैरेट गोल्ड फेल्क्स का छिड़काव किया जाता है और साल में सिर्फ एक बार ही इसे तोड़ा जाता है. इतना ही नहीं इसे काटने के लिए सोने की कैंची का इस्तेमाल होता है. इसकी कीमत की बात करें तो ये है 6 लाख रुपये. 

तैगुआनइन टी 

चौथे नंबर पर आती है तैगुआनइन टी(Tieguanyin Tea). जिसका नाम बौद्ध गुरु तैगुआनइन के नाम पर रखा गया है. ये भी चीन से आती है. इसकी कीमत है करीब 2.3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम. ये चाय ब्लैक और ग्रीन टी के मिश्रण से बनती है.

पीजी टिप्स डायमंड टी बैग 

पांचवें नंबर पर है ब्रिटिश कंपनी पीजी टिप्स का डायमंड टी बैग(PG Tips Diamond Tea Bag). इसे खास तौर पर कंपनी के 75वें जन्मदिन पर बनाया गया था. इस टी बैग में 280 हीरे जड़े होते हैं और इसे बनाने में 3 महीने लगते हैं. इसकी कीमत है 9 लाख रुपये प्रति किलोग्राम.

इसे भी पढ़ें- International Tiger Day: टाइगर को बचाने की बात होती है, लेकिन शेर को नहीं? आखिर ऐसा क्यों

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tenure Of Governor In India: एक राज्य में कितने साल तक रह सकते हैं गवर्नर, क्या है नियम?
एक राज्य में कितने साल तक रह सकते हैं गवर्नर, क्या है नियम?
Mount Huygens: धरती पर एवरेस्ट तो चांद पर सबसे ऊंची चोटी कौन-सी, वहां पहुंचना कितना मुश्किल?
धरती पर एवरेस्ट तो चांद पर सबसे ऊंची चोटी कौन-सी, वहां पहुंचना कितना मुश्किल?
जिस्म पर शहद लगा छोड़ती थी चींटियां, इस रानी की हैवानियत से कांपते थे दुश्मन
जिस्म पर शहद लगा छोड़ती थी चींटियां, इस रानी की हैवानियत से कांपते थे दुश्मन
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget